ePaper

हॉग ने स्मिथ पर लगाया खिलाडियों के साथ पक्षपात का आरोप, वार्नर ने किया खारिज

Updated at : 27 Sep 2017 2:56 PM (IST)
विज्ञापन
हॉग ने स्मिथ पर लगाया खिलाडियों के साथ पक्षपात का आरोप, वार्नर ने किया खारिज

नयी दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने आज पूर्व तेज गेंदबाज रॉडनी हॉग के उन आरोपों को खारिज किया जिसमें उन्होंने कहा है कि कप्तान स्टीव स्मिथ राष्ट्रीय टीम में खिलाडियों के चयन में पक्षपात कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के खराब प्रदर्शन से निराश हॉग ने कप्तान स्मिथ, चयन समिति और क्रिकेट […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने आज पूर्व तेज गेंदबाज रॉडनी हॉग के उन आरोपों को खारिज किया जिसमें उन्होंने कहा है कि कप्तान स्टीव स्मिथ राष्ट्रीय टीम में खिलाडियों के चयन में पक्षपात कर रहे हैं.

ऑस्ट्रेलिया के खराब प्रदर्शन से निराश हॉग ने कप्तान स्मिथ, चयन समिति और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की काफी आलोचना की है. लेकिन वार्नर हॉग के विचारों से इत्तेफाक नहीं रखते.

वार्नर ने यहां भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे वनडे की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा, हर किसी की अपनी राय होगी और वे अपनी राय देने का अधिकार रखते हैं. मैं नहीं जानता कि इस तरह की बातें कहां से उठ रही हैं. टीम का चयन चयनकर्ताओं के हाथ में है और अगर आपको चुन लिया गया है तो आपको मैदान पर जाकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है. हमेशा से ऐसा ही रहा है.
वार्नर ने कहा, खिलाडियों के हाथ में कुछ भी नहीं है कि वे चुने जाते हैं या नहीं चुने जाते. वे सिर्फ एक ही चीज कर सकते हैं कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola