चौथा एकदिवसीय मैच बेंगलुरू में, बारिश का खतरा

बेंगलुरु : भारत और आस्ट्रेलिया के बीच यहां गुरुवार को होने वाले चौथे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है और मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे में आंधी और तेज बारिश की संभावना जतायी है.पिछले 24 घंटे में शहर के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है और […]
बेंगलुरु : भारत और आस्ट्रेलिया के बीच यहां गुरुवार को होने वाले चौथे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है और मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे में आंधी और तेज बारिश की संभावना जतायी है.पिछले 24 घंटे में शहर के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है और मौसम विभाग ने 54 मिमी बारिश रिकार्ड की है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे में हल्की से भारी बारिश जारी रहेगी.
चेन्नई में पहले मैच के दौरान बारिश ने दो घंटे खलल डाला था जिससे बाद में बल्लेबाजी करने उतरे आस्ट्रेलिया की पारी को 21 ओवर का कर दिया गया था. भारत कल इंदौर में तीसरा वनडे पांच विकेट से जीतकर पहले ही पांच मैचों की श्रृंखला में 3-0 की विजयी बढ़त बना चुका है. दोनों टीमों के आज शहर पहुंचने पर अभ्यास करने की संभावना नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




