जब पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने धौनी को बताया ‘ GOAT’
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Sep 2017 2:03 PM
महेंद्र सिंह धौनी भारतीय क्रिकेट टीम के ‘कैप्टन कूल’ हैं, उन्हें टीम के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों की सूची में रखा जाता है. लेकिन इस ‘कैप्टन कूल’ को अगर एक पाकिस्तानी क्रिकेटर जिसका भारत ससुराल है, GOAT कह दे, तो लोगों की क्या प्रतिक्रिया होगी? अरे-अरे नाराज ना हों शोएब मलिक ने ऐसा कुछ नहीं कहा, जिससे […]
महेंद्र सिंह धौनी भारतीय क्रिकेट टीम के ‘कैप्टन कूल’ हैं, उन्हें टीम के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों की सूची में रखा जाता है. लेकिन इस ‘कैप्टन कूल’ को अगर एक पाकिस्तानी क्रिकेटर जिसका भारत ससुराल है, GOAT कह दे, तो लोगों की क्या प्रतिक्रिया होगी? अरे-अरे नाराज ना हों शोएब मलिक ने ऐसा कुछ नहीं कहा, जिससे सानिया मिर्जा उनसे नाराज हो जायें. दरअसल शोएब मलिक ने महेंद्र सिंह धौनी की तारीफ करते हुए उन्हें GOAT कहा है. GOAT का तात्पर्य है ग्रेटेस्ट अॅाफ आल टाइम.
शोएब मलिक ने धौनी पर यह टिप्पणी तब की जब उन्होंने 14 तारीख को एक ट्वीट किया कि मैं 15 मिनट आपके साथ हूं, जो चाहें पूछ सकते हैं. बस उनके प्रशंसकों ने उनपर सवालों के तीर चला दिये. इसी दौरान उनसे धौनी के बारे में कुछ कहने के लिए कहा गया तो उन्होंने धौनी को GOAT कहा. शोएब मलिक पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के पति हैं.
…तो इस वजह से वीरेंद्र सहवाग नहीं बन पाये टीम इंडिया के हेड कोच
महेंद्र सिंह धौनी अपने कैरियर के शुरुआती दिनों में जब पाकिस्तान के दौरे पर थे तो वहां के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने उनके हेयर स्टाइल की बहुत तारीफ की थी. पहले धौनी के बाल लंबे थे और वे अपने हेयर कट के कारण हमेशा चर्चा में रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










