ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन रविवार को, अश्विन पर संशय बरकरार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Sep 2017 10:44 PM
नयी दिल्ली : राष्ट्रीय चयन समिति ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पहले तीन वनडे के लिये रविवार को टीम का चयन करेगी और इसमें फैसला किया जायेगा कि रविचंद्रन अश्विन को काउंटी चैम्पियनशिप को बीच में छोड़कर बुलाया जाये या नहीं. अश्विन इस समय इंग्लिश काउंटी के लिये डिवीजन दो में वारेस्टरशर के लिये खेल […]
नयी दिल्ली : राष्ट्रीय चयन समिति ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पहले तीन वनडे के लिये रविवार को टीम का चयन करेगी और इसमें फैसला किया जायेगा कि रविचंद्रन अश्विन को काउंटी चैम्पियनशिप को बीच में छोड़कर बुलाया जाये या नहीं. अश्विन इस समय इंग्लिश काउंटी के लिये डिवीजन दो में वारेस्टरशर के लिये खेल रहे हैं और उनका अनुबंध चार मैचों का है जिसमें से अभी तक दो ही मैच हुए हैं.
अश्विन को अब 12 से 15 सितंबर तक लिसेस्टरशर के खिलाफ घरेलू मैच खेलना है और अंतिम मैच 25 से 28 सितंबर तक डरहम के खिलाफ होगा. अगर अश्विन को इन दोनों मैचों में खेलने के लिये अनुमति दी जाती है तो वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैचों के लिये उपलब्ध नहीं हो पायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










