धौनी के संन्यास और कैरियर को लेकर कोहली ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा...

पल्लेकेल : महेंद्र सिंह धौनी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उनकी फार्म और भविष्य को लेकर लगातार चर्चा होती रही है लेकिन कप्तान विराट कोहली का मानना है कि अगले तीन महीनों में सीमित ओवरों के कई मैच होंगे जिससे इस पूर्व कप्तान को अपनी लय हासिल करने में मदद मिलेगी. धौनी […]
पल्लेकेल : महेंद्र सिंह धौनी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उनकी फार्म और भविष्य को लेकर लगातार चर्चा होती रही है लेकिन कप्तान विराट कोहली का मानना है कि अगले तीन महीनों में सीमित ओवरों के कई मैच होंगे जिससे इस पूर्व कप्तान को अपनी लय हासिल करने में मदद मिलेगी.
धौनी अभी अच्छी फार्म में नहीं हैं लेकिन कोहली को उम्मीद है कि इस सत्र में सीमित ओवरों के 24 मैचों से धोनी फिर से अपनी असली फार्म में लौटने में सफल रहेंगे. कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा, इस सत्र में हमें खिलाडियों की भूमिका परिभाषित करने में मदद मिलेगी. इससे हम विश्व कप से पहले उन्हें अपनी भूमिका में खरा उतरने के लिये समय दे पाएंगे. इससे हमें पता चलेगा कि कुछ खास परिस्थितियों में एक खिलाड़ी को क्या करने की जरुरत है.
VIDEO : वायरल वीडियो में ‘रोती हुई बच्ची’ के सिंगर मामा ने विराट कोहली को दिया करारा जवाब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




