कल श्रीलंका पर अपना विजयी अभियान जारी रखने उतरेगी टीम इंडिया, जानें क्या होगी कोहली की रणनीति

पल्लेकेले : विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम कल दूसरे एक दिवसीय मैच के लिए कल यहां उतरेगी तो उसका इरादा लगातार हार से बेजार श्रीलंकाई टीम की मुसीबतें और बढ़ाकर अपना विजय अभियान जारी रखने का होगा.टेस्ट श्रृंखला में 3 – 0 से मिली जीत के बाद वनडे में भी भारत का […]
पल्लेकेले : विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम कल दूसरे एक दिवसीय मैच के लिए कल यहां उतरेगी तो उसका इरादा लगातार हार से बेजार श्रीलंकाई टीम की मुसीबतें और बढ़ाकर अपना विजय अभियान जारी रखने का होगा.टेस्ट श्रृंखला में 3 – 0 से मिली जीत के बाद वनडे में भी भारत का यह प्रदर्शन जारी रहा जिसमें पहला वनडे उसने नौ विकेट से जीता. श्रीलंका का प्रदर्शन इतना खराब रहा है कि उसके प्रशंसकों ने इसकी वजह पूछने के लिए टीम बस रोक दी.
मुख्य कोच निक पोथास ने परोक्ष रूप से कहा कि टीम में सब कुछ ठीक नहीं है.उन्होंने टीम मैनेजर असांका गुरुसिंघा के दखल की ओर इशारा किया था. भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने नाबाद 132 रन बनाकर श्रीलंकाई गेंदबाजों पर जो दबाव बनाया , उससे वे उबर ही नहीं सके. कप्तान कोहली ने भी नाबाद 82 रन बनाये. भारतीय अंतिम एकादश में किसी बदलाव की उम्मीद नहीं है. अभी पांच में से एक ही मैच खेला गया है और कोहली ने वेस्टइंडीज में भी टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किये थे.
टीम इंडिया के सीनियर खिलाडियों पर मंडराया बाहर होने का खतरा
इससे इन अटकलों को बल मिला कि श्रीलंकाई ड्रेसिंग रुम में सब कुछ ठीक नहीं है. पोथास ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में भी चांदीमल को बाहर करने के फैसले पर अंगुली उठाई थी.टीम मैनेजर गुरुसिंघा और मुख्य चयनकर्ता सनत जयसूर्या के दखल के बारे में पूछने पर उन्होंने ‘ टू मेनी कुक्स ‘ कहा. श्रीलंकाई टीम भारत को चुनौती देने में एक बार फिर पूरी तरह नाकाम रही. टेस्ट श्रृंखला में जहां पहले और सातवें नंबर की टीम का फर्क दिखा, वहीं दाम्बुला वनडे में भी पता चल गया कि तीसरे नंबर पर काबिज भारत और आठवें नंबर की श्रीलंका के प्रदर्शन में कितना अंतर है.
टीम इंडिया को फास्ट बॉलर की तलाश : भरत अरुण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




