VIDEO : वायरल वीडियो में ''रोती हुई बच्ची'' के सिंगर मामा ने विराट कोहली को दिया करारा जवाब

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Aug 2017 10:48 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सोशल मीडिया पर इस समय एक बच्ची को धमकाकर गिनती सिखाने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में बच्ची रो रही है और उसके चेहरे पर डर साफ झलक रहा है. गिनती सिखाने वाली बच्ची को डांट रही है और उसे हर हाल में गिनती सिखाना चाहती है. रोती हुई […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सोशल मीडिया पर इस समय एक बच्ची को धमकाकर गिनती सिखाने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में बच्ची रो रही है और उसके चेहरे पर डर साफ झलक रहा है. गिनती सिखाने वाली बच्ची को डांट रही है और उसे हर हाल में गिनती सिखाना चाहती है.

रोती हुई बच्ची का यह वीडियो कुछ दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है. और कई लोग इस वीडियो को देखने के बाद गुस्‍सा भी दिखाया था. पिछले दिनों क्रिकेटर विराट कोहली, शिखर धवन ने भी इंस्टाग्राम में इस वीडियो को शेयर करते हुए काफी गुस्सा दिखाया था.

VIDEO : रोती बच्ची को देख भड़के कोहली-धवन, बोले, ‘धमकाकर कुछ भी सिखाया नहीं जा सकता’

कोहली ने लिखा, सच ये है कि बच्चों के दर्द और गुस्से को नजरअंदाज़ किया जा रहा है. बच्चे को सिखाने के लिए अहंकार में इस कदर डूबे हुए हैं कि कुछ नज़र ही नहीं रहा है. ये बेहद दुखी करने वाली बात है. एक बच्चे को धमकाकर कुछ भी सिखाया नहीं जा सकता. ये बेहद दिल दुखाने वाला है.’

https://www.instagram.com/p/BX9ovhvAsbe/

* कौन है बच्ची
दरअसल वीडिया में डर के मारे रोते हुई नजर आने वाली बच्ची कौन है, उसकी पहचान क्‍या है. इसको लेकरवेबसाइट बिजनेस ऑफ सिनेमा ने खुलासा किया है. वेबसाइट के अनुसार बच्ची बॉलीवुड सिंगर तोशी और शारिब साबरी की भांजी है. इस बच्ची का नाम ‘हया’ है. शारिब साबरी के इंस्टाग्राम पेज पर इस बच्ची के कई वीडियो अपलोड हैं, जहां वो कहीं नमाज पढ़ रही हैं तो कहीं मामा के साथ मस्ती कर रही हैं. ये वीडियो शारिब ने 2016 में अपलोड किए थे.
* बच्ची के सिंगर पिता ने लिया क्रिकेटरों को लिया आड़े हाथ
रोती हुई बच्‍ची के सिंगर पिता ने क्रिकेटरों के गुस्‍से पर जमकर निशाना साधा है. हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में बच्ची के सिंगर तोशी का कहना है कि विराट कोहली और शिखर धवन हमारी बच्ची के बारे में नहीं जानते हैं. हमारे बच्ची के बारे में हमें पता है कि वह कैसी है. हमारे परिवार को बिलकुल भी अंदाजा नहीं था कि ये वीडियो इतना वायरल हो जाएगा. ये वीडियो वॉट्सएप फैमिली ग्रुप से वायरल हुआ है. जहां बच्ची की मां अपने पति को वीडियो के जरिये बताना चाह रही थी कि बच्ची बहुत जिद्दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola