युवराज सिंह की टीम इंडिया में वापसी अब मुश्किल : गौतम गंभीर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Aug 2017 4:03 PM
नयी दिल्ली : टीम इंडिया के बायें हाथ के बल्लेबाज गौतम गंभीर ने अपने साथी खिलाड़ी युवराज सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है. गंभीर ने कहा है कि युवराज सिंह की वापसी अब टीम इंडिया में मुश्किल है. गौतम ने युवी को लेकर ऐसे समय में बयान दिया है जब श्रीलंका के खिलाफ वनडे […]
नयी दिल्ली : टीम इंडिया के बायें हाथ के बल्लेबाज गौतम गंभीर ने अपने साथी खिलाड़ी युवराज सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है. गंभीर ने कहा है कि युवराज सिंह की वापसी अब टीम इंडिया में मुश्किल है. गौतम ने युवी को लेकर ऐसे समय में बयान दिया है जब श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया है.
गौतम गंभीर ने कहा कि उन्हें लगता है कि निकट भविष्य में युवराज सिंह टीम इंडिया में जगह नहीं पाएंगे. गौतम ने कहा कि आराम देना इस स्थिति के लिए सही शब्द नहीं है. हालांकि उन्होंने कहा कि अगर युवराज को विश्वकप में खेलते देखना चाहते हैं तो उन्हें लगातार टीम में जगह दिया जाना चाहिए. गौतम गंभीर ने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि युवी के आराम शब्द सही होगा, क्योंकि युवराज सिंह लंबे समय से टीम से बाहर हैं और वो क्रिकेट खेलना चाहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










