दांबुला स्टेडियम में भारत का रिकॉर्ड अच्छा नहीं, क्या कोहली रचेंगे नया इतिहास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Aug 2017 12:57 PM
दांबुला : टेस्ट श्रृंखला में क्लीन स्वीप करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम कल से श्रीलंका के खिलाफ यहां शुरू हो रही पांच मैचों की एक दिवसीय श्रृंखला में उतरेगी तो लक्ष्य 2019 विश्व कप के लिए संभावित खिलाड़ियों की तलाश भी होगा. भारत ने तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला 3 – 0 से जीती […]
दांबुला : टेस्ट श्रृंखला में क्लीन स्वीप करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम कल से श्रीलंका के खिलाफ यहां शुरू हो रही पांच मैचों की एक दिवसीय श्रृंखला में उतरेगी तो लक्ष्य 2019 विश्व कप के लिए संभावित खिलाड़ियों की तलाश भी होगा. भारत ने तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला 3 – 0 से जीती और अब यह लय वनडे श्रृंखला में भी जारी रखना चाहेगा. यह हालांकि किसी और श्रृंखला की तरह नहीं होगी क्योंकि मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद साफ तौर पर कह चुके हैं कि इंग्लैंड में 2019 में होने वाले विश्व कप के मद्देनजर फिटनेस पर विशेष जोर रहेगा.
भारतीय टीम प्रबंधन ने इस सिलसिले में काफी कदम उठाये हैं और के एल राहुल को पूरी श्रृंखला में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतारने का ऐलान इसमें शामिल है. चोटों से घिरे रहने वाले राहुल ने अभी तक सिर्फ छह वनडे खेले हैं और सभी में पारी का आगाज किया है.
महेंद्र सिंह धौनी पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे और हार्दिक पांड्या सातवें नंबर पर उतरेंगे.छठे नंबर के लिए मनीष पांडे और केदार जाधव में मुकाबला होगा. जाधव पिछली दो श्रृंखलाओं में प्रभावित नहीं कर सके हैं और इंग्लैंड में उनकी फील्डिंग बहुत लचर थी. बल्लेबाजी में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले लेकिन चैम्पियंस ट्राफी और वेस्टइंडीज में उन्होंने कुछ ओवर फेंके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










