बीसीसीआई ने एशिया कप की मेजबानी के लिए सरकार की स्वीकृति मांगी

नयी दिल्ली : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की आपत्ति के कारण अंडर 19 महाद्वीपीय प्रतियोगिता की मेजबानी का अधिकार गंवाने के बाद बीसीसीआई एशिया कप 2018 की मेजबानी के लिए सरकार की स्वीकृति मांगेगा. इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम भी हिस्सा लेगी. बीसीसीआई के एक अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर […]
नयी दिल्ली : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की आपत्ति के कारण अंडर 19 महाद्वीपीय प्रतियोगिता की मेजबानी का अधिकार गंवाने के बाद बीसीसीआई एशिया कप 2018 की मेजबानी के लिए सरकार की स्वीकृति मांगेगा. इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम भी हिस्सा लेगी.
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, हमने अंडर 19 एशिया कप के लिए सरकार को तीन महीने पहले लिखा था और हमें कोई जवाब नहीं मिला. इसलिए प्रतियोगिता को मलेशिया स्थानांतरित कर दिया गया. अब सीनियर प्रतियोगिता को लेकर हम एक बार फिर सरकार को लिखेंगे क्योंकि भारत या पाकिस्तान के बिना एशिया कप नहीं हो सकता.
मालिंगा से निपटने के लिए रोहित शर्मा ने बनायी खास योजना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




