85 साल में पहली बार भारतीय टीम ने विदेशी धरती पर किया 3-0 से क्लीन स्वीप

पाल्लेकल : रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद शमी की धारदार गेंदबाजी से भारत ने श्रीलंका को तीसरे और अंतिम टेस्ट में तीसरे ही दिन पारी और 171 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप किया. भारत ने विदेशी सरजमीं पर पहली बार तीन या इससे अधिक टेस्ट मैचों की श्रृंखला में […]
पाल्लेकल : रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद शमी की धारदार गेंदबाजी से भारत ने श्रीलंका को तीसरे और अंतिम टेस्ट में तीसरे ही दिन पारी और 171 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप किया.
भारत ने विदेशी सरजमीं पर पहली बार तीन या इससे अधिक टेस्ट मैचों की श्रृंखला में क्लीनस्वीप किया है. 85 साल के टेस्ट इतिहास में टीम इंडिया को ऐसा मौका पहली बार मिला. इससे पहले भारत ने विदेश में सिर्फ एक बार 1967-68 में न्यूजीलैंड की सरजमीं पर किसी श्रृंखला में तीन टेस्ट जीते थे और तब मंसूर अली खान पटौदी की अगुआई वाली भारतीय टीम ने चार मैचों की श्रृंखला 3-1 से अपने नाम की थी.
INDvsIND : भारत ने इतिहास रचा, श्रीलंका को पारी और 171 रन से हराकर क्लीनस्वीप किया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




