IndvsSL, 3rd Test : पहले दिन का खेल समाप्त, भारत का स्कोर 6 विकेट पर 329 रन

Updated at : 12 Aug 2017 10:04 AM (IST)
विज्ञापन
IndvsSL, 3rd Test : पहले दिन का खेल समाप्त, भारत का स्कोर 6 विकेट पर 329 रन

IND 329/6 (90.0 Ovs) पल्लेकेले :श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्‍ट मैच में पहले दिन की खेल की समाप्ति तक भारत ने 6 विकेट गंवाकर 329 रन बना लिये हैं. पिच पर साहा 13 रन बनाकर जमे हुए हैं और उनके साथ नाइट वाचमैन के तौर पर हार्दिक पंड्या 1 रन बनाकर उनका साथ […]

विज्ञापन

IND 329/6 (90.0 Ovs)

पल्लेकेले :श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्‍ट मैच में पहले दिन की खेल की समाप्ति तक भारत ने 6 विकेट गंवाकर 329 रन बना लिये हैं. पिच पर साहा 13 रन बनाकर जमे हुए हैं और उनके साथ नाइट वाचमैन के तौर पर हार्दिक पंड्या 1 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं. पहले दिन धवन और लोकेश राहुल के नाम रहा. धवन ने जहां शतकीय पारी खेली, वहीं राहुल 85 रन बनाकर आउट हुए.

कप्‍तान विराट कोहली आज अपने अर्धशतक से चूक गये और 42 रन बनाकर आउट हो गये. अश्विन आज 31 रन बनाये और पहले दिन के खेल की समाप्ति से पहले आउट हो गये.

धवन (119) और लोकेश राहुल (85) ने 188 रन की मजबूत साझेदारी निभायी और 1993 में मनोज प्रभाकर और नवजोत सिद्धू के बीच श्रीलंका के खिलाफ उसकी सरजमीं पर पहले विकेट की 173 रन की सबसे बड़ी भागीदारी को पीछे छोड़ा.

राहुल एक बार फिर टेस्ट शतक से चूक गये और 40वें ओवर में बायें हाथ के स्पिनर मलिंडा पुष्पकुमार (19 रन देकर दो विकेट) की गेंद पर दिमुथ करुणारत्ने को मिड आन पर सीधे कैच देकर आउट हो गये. उनकी 135 गेंद की पारी में आठ चौके जड़े थे. धवन हालांकि डटे रहे और उन्होंने 107 गेंद में इस सीरीज में दूसरा शतक जड़ा. उन्होंने चेतेश्वर पुजारा (आठ रन) के साथ मिलकर 31 रन जोड़े.

हालांकि पुजारा बल्लेबाजी के लिये अच्छी पिच के बावजूद क्रीज पर सहज नहीं दिखे. धवन पुष्पकुमार की गेंद पर स्क्वायर लेग पर कप्तान दिनेश चांदीमल को कैच देकर आउट हुए. धवन ने अपनी पारी के दौरान 123 गेंद का सामना किया और 17 चौके जमाये. पुजारा की असहजता 51वें ओवर में समाप्त हो गयी जब वह लक्षण संदाकन (45 रन देकर एक विकेट) की गेंद पर आउट हुए. उन्होंने कोहली के साथ महज 10 रन जोड़े थे.

इससे पहले राहुल और धवन को श्रीलंकाई गेंदबाजों से जरा भी परेशानी नहीं हुई जिससे भारत ने प्रथम सत्र में बिना विकेट गंवाये 134 रन बनाये. इन दोनों ने मिलकर पहले सत्र में 15 बार गेंद सीमारेखा के पार करायी. दोनों ने 10वें ओवर में महज 55 गेंद में 50 रन की साझेदारी पूरी की और इसी लय से रन जुटाना जारी रखा जिससे 100 रन 107 गेंद में 18वें ओवर में पूरे हुए.

राहुल ने 67 गेंद में चार चौके से नौवां टेस्ट अर्धशतक बनाया. राहुल का यह टेस्ट क्रिकेट में लगातार सातवां अर्धशतक था, इससे उन्होंने गुंडप्पा विश्वनाथ और राहुल द्रविड को पीछे छोड़ दिया जिनके नाम लगातार छह छह अर्धशतक हैं. भारत ने इससे पहले निलंबित रविंद्र जडेजा की जगह लेग स्पिनर कुलदीप यादव को अंतिम एकादश में शामिल किया जबकि मेजबानों ने तीन बदलाव किये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola