फिर रंग ला रही कोहली-शास्त्री की जोड़ी, पहले ही टेस्ट में पास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Aug 2017 12:34 PM
नयी दिल्ली : विराट कोहली की अगुआई में टीम इंडिया ने श्रीलंका से दूसरा टेस्ट मैच भी जीत लिया है और तीन मैचों की श्रृंखला पर 2-0 से कब्जा कर लिया है. दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन ही टीम इंडिया श्रीलंका को पारी और 53 रन से रौंद डाला. श्रीलंका में टीम इंडिया की […]
नयी दिल्ली : विराट कोहली की अगुआई में टीम इंडिया ने श्रीलंका से दूसरा टेस्ट मैच भी जीत लिया है और तीन मैचों की श्रृंखला पर 2-0 से कब्जा कर लिया है. दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन ही टीम इंडिया श्रीलंका को पारी और 53 रन से रौंद डाला.
श्रीलंका में टीम इंडिया की यह बड़ी जीत है. इसके साथ ही विराट कोहली और नये कोच रवि शास्त्री की जोड़ी ने भी फिर से रंग जमाना शुरू कर दिया है. कोच के रूप में रवि शास्त्री की यह पहली श्रृंखला थी, जिसमें टीम इंडिया को लगातार मैच में जीत मिली है. इस तरह से देखा जाए तो कोहली-शास्त्री की जोड़ी अपने पहले ही टेस्ट में सफलता हासिल कर ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










