''लंका विजय'' के बाद बोले कोहली, हमने जीतने की आदत बना दी है
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Aug 2017 8:46 AM
कोलंबो : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में जीत के बाद कहा कि उनकी टीम ने जीतने की आदत बना दी है और वह अपने इस अभियान को आगे भी जारी रखना चाहते हैं. भारत ने आज श्रीलंका को दूसरे टेस्ट मैच में पारी और 53 रन से हराकर तीन […]
कोलंबो : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में जीत के बाद कहा कि उनकी टीम ने जीतने की आदत बना दी है और वह अपने इस अभियान को आगे भी जारी रखना चाहते हैं. भारत ने आज श्रीलंका को दूसरे टेस्ट मैच में पारी और 53 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की.
भारत ने इससे पहले 2015 में भी श्रीलंका को उसकी सरजमीं पर 2-1 से हराया था और अब उसके पास पल्लेकल में 12 अगस्त से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में जीत दर्ज करके विदेशी सरजमीं पर व्हाइटवाश करने का मौका होगा. कोहली ने कहा, निश्चित तौर पर फिर से श्रृंखला जीतकर अच्छा लग रहा है. हमने 2015 में भी यहां श्रृंखला जीती थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










