फिट हो चुके हैं केएल राहुल मैच में करेंगे वापसी, मुकुंद होंगे बाहर : विराट कोहली

कोलंबो : कप्तान विराट कोहली ने आज कहा कि फिट हो चुके केएल राहुल श्रीलंका के खिलाफ शुरु हो रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट में भारतीय टीम में वापसी करेंगे. राहुल वाइरल बुखार के कारण पहले टेस्ट से बाहर थे. शिखर धवन ने पहली पारी में 190 रन बनाये थे जबकि अभिनव मुकुंद ने दूसरी पारी […]
पिछले कुछ सत्र में उसका प्रदर्शन शानदार रहा है. उसे यह महसूस कराना जरूरी है कि यह जगह उसकी है. ‘ ‘ उन्होंने उम्मीद जतायी कि राहुल मजबूती से वापसी करेंगे. उन्होंने कहा , ‘ ‘ वापसी के बाद आपको मजबूत होना होगा. उसके लिए यह कठिन दौर था लेकिन मुझे उम्मीद है कि वह मजबूती से वापसी करेगा. ‘ ‘
उन्होंने कहा , ‘ ‘दोनों के बीच में अंतर बहुत मामूली सा है लेकिन कई बार टीम की जरुरत के हिसाब से फैसला लेना होता है.टीम में जिस खिलाडी को बाहर रहना होता है, वह इसका कारण समझता है. ‘ ‘ उन्होंने कहा कि दोनों को टीम का समर्थन हासिल है. उन्होंने कहा , ‘ ‘ दोनों को टीम का समर्थन हासिल है लेकिन हम मैदान पर सर्वश्रेष्ठ संयोजन उतारेंगे. खिलाडी इतने पेशेवर हैं कि समझते हैं कि टीम के सर्वश्रेष्ठ हित में फैसले लिये जाते हैं. ‘ ‘
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




