क्रिकेटर परविंदर अवाना पर जानलेवा हमला, इससे पहले भी हो चुका है अटैक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jul 2017 1:58 PM
नयी दिल्ली : टीम इंडिया के क्रिकेटर परविंदर अवाना पर ग्रेटर नोएडा में पांच लोगों ने बीती रात हमला किया. बताया जा रहा है कि उनपर ग्रेटर नोएडा के कासना साइट-4 पर हमला किया गया. पुलिस ने बताया कि पांच लोगों ने क्रिकेटर पर हमला किया और फिर मौके से फरार हो गये. पुलिस के […]
नयी दिल्ली : टीम इंडिया के क्रिकेटर परविंदर अवाना पर ग्रेटर नोएडा में पांच लोगों ने बीती रात हमला किया. बताया जा रहा है कि उनपर ग्रेटर नोएडा के कासना साइट-4 पर हमला किया गया. पुलिस ने बताया कि पांच लोगों ने क्रिकेटर पर हमला किया और फिर मौके से फरार हो गये.
पुलिस के अनुसार अवाना जब हरिद्वार से लौट रहे थे उस समय हमलावरों ने कासना साइट-4 पर एक बर्फ फैक्ट्री के सामने हमला किया. बताया जा रहा है कि हमलावर घनगोला गांव के रहने वाले थे. अवाना ने पुलिस को जो बताया उसके अनुसार, उन्होंने हरिद्वार से लौटने के क्रम में एक गाड़ी को ओवरटेक किया. जिस गाड़ी को उन्होंने ओवरटेक किया उसमें छह लोग सवार थे, जिसमें एक महिला थी. किसी बात को लेकर उनके बीच बहसबाजी होने लगी. अवाना ने बीच बचाव किया तो गाड़ी में सवार पांच लोग उनपर हमला कर दिया.
श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, भारत के खिलाफ पहला टेस्ट नहीं खेलेंगे कप्तान चांदीमल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










