शास्त्री की जिद्द के आगे नहीं चली ''दादागिरी'', बीसीसीआइ को भी झुकना पड़ा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jul 2017 8:34 AM
नयी दिल्ली : नवनियुक्त मुख्य कोच रवि शास्त्री की मांग को स्वीकार करते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) ने पूर्व तेज गेंदबाज भरत अरुण को भारतीय क्रिकेट टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है, इससे इस पद को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा नाटकीय घटनाक्रम भी समाप्त हो गया. शास्त्री वर्ष 2014 […]
नयी दिल्ली : नवनियुक्त मुख्य कोच रवि शास्त्री की मांग को स्वीकार करते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) ने पूर्व तेज गेंदबाज भरत अरुण को भारतीय क्रिकेट टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है, इससे इस पद को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा नाटकीय घटनाक्रम भी समाप्त हो गया.
शास्त्री वर्ष 2014 से 2016 तक जब भारतीय टीम के निदेशक थे तब भी अरुण गेंदबाजी कोच थे. उन्होंने जल्द ही शुरू होनेवाले अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान भी अरुण को ही यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए कहा था. अरुण को दो साल के अनुबंध पर नियुक्त करने का फैसला शास्त्री की प्रशासकों की समिति (सीओए) तथा कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना और सचिव अमिताभ चौधरी सहित बीसीसीआइ अधिकारियों से मुलाकात के बाद किया गया. अरुण को पद संभालने के बाद आइपीएल फ्रेंचाइजी रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सहायक कोच पद से इस्तीफा देना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










