इरफान पठान ने शेयर की पत्नी संग तसवीर, कुछ तो लोग कहेंगे...

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jul 2017 2:29 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के ऑलराउंडर इरफान पठान ने सोशल मीडिया फेसबुक और ट्विटर पर पत्नी के साथ एक अच्छी तसवीर पोस्‍ट की है. इरफान पठान ने अपनी गाड़ी में बैठे-बैठे सेल्फी तसवीर ली. जिसमें उनकी पत्नी हिजाब में हैं, लेकिन उन्‍होंने अपना चेहरा हाथ से ढंक लिया है. लेकिन इस सुंदर तसवीर के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के ऑलराउंडर इरफान पठान ने सोशल मीडिया फेसबुक और ट्विटर पर पत्नी के साथ एक अच्छी तसवीर पोस्‍ट की है. इरफान पठान ने अपनी गाड़ी में बैठे-बैठे सेल्फी तसवीर ली. जिसमें उनकी पत्नी हिजाब में हैं, लेकिन उन्‍होंने अपना चेहरा हाथ से ढंक लिया है.

लेकिन इस सुंदर तसवीर के चलते इरफान पठान को ट्रोल का शिकार होना पड़ रहा है. हालांकि उन्‍होंने तसवीर के साथ एक सुंदर लाइन भी लिखी है, ‘कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना’. इरफान की इस सुंदर तसवीर पर धर्म के ठेकेदारों ने लिखा, ‘मेरे बड़े भाई, आप बहुत ही समझदार और अकलमंद हैं. आपको अपनी वाइफ की तसवीर सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करना चाहिए था. आपसे ऐसी उम्मीद किसी को नहीं थी. उस शख्‍स ने आगे उनकी पत्नी पर निशाना साधते हुए लिखा, नाखून में नेल पॉलिस इस्लाम में हराम है’.

मोहम्मद शमी की पत्नी की ड्रेस पर हंगामा, सानिया मिर्जा की स्कर्ट पर भी उठे थे सवाल

हालांकि इरफान पठान को कई लोगों का साथ भी मिला. कई समर्थकों ने उनकी तसवीर की काफी पशंसा भी की है. और टीम इंडिया में वापसी की दुवा भी की है. गौरतलब हो कि इससे पहले भी टीम इंडिया के क्रिकेटर मोहम्‍मद शमी को भी पत्नी के साथ तसवीर डालने पर ट्रोल का शिकार होना पड़ा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola