सपोर्टिंग स्टाफ खुद चुनेंगे शास्त्री जहीर और द्रविड़ हो सकते हैं बाहर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jul 2017 10:56 AM
नयी दिल्ली : टीम इंडिया के नये कोच नियुक्त हुए पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री अपना सपोर्टिंग स्टाफ खुद चुन सकते हैं. बीसीसीआइ ने एक प्रेस रिलीज जारी कर साफ किया है कि शास्त्री अपना सपोर्टिंग स्टाफ चुनने का निर्णय खुद कर सकते हैं, जिससे यह भी साफ हो गया कि कंसल्टेंट के तौर पर जहीर […]
नयी दिल्ली : टीम इंडिया के नये कोच नियुक्त हुए पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री अपना सपोर्टिंग स्टाफ खुद चुन सकते हैं. बीसीसीआइ ने एक प्रेस रिलीज जारी कर साफ किया है कि शास्त्री अपना सपोर्टिंग स्टाफ चुनने का निर्णय खुद कर सकते हैं, जिससे यह भी साफ हो गया कि कंसल्टेंट के तौर पर जहीर खान और राहुल द्रविड़ की नियुक्ति नहीं है.
सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासनिक समिति द्वारा सहायक कोचों (जहीर और राहुल) की नियुक्ति पर सीएसी ने सवाल उठाये थे, जिसके बाद बीसीसीआइ ने इस मुद्दे पर पीछे हटती नजर आ रही है. सूत्रों के मुताबिक, पूर्व सीएजी और प्रशासनिक समिति के हेड विनोद राय के दबाव में बीसीसीआइ ने प्रेस रिलीज जारी कर इन बदलावों को सबके सामने रखा. उनका मत था कि सीओए को सिर्फ कोच चुनना था न कि सपोर्टिंग स्टॉफ.
…और ऐसे टूट गये थे क्रिकेटर रवि शास्त्री के अभिनेत्री अमृता सिंह से रिश्ते
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










