गांगुली नहीं चाहते थे शास्त्री बनें कोच, लेकिन सचिन के कहने पर हुए राजी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jul 2017 3:00 PM
नयी दिल्ली : पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री की भारतीय क्रिकेट के मुख्य पटल पर उस वक्त शानदार वापसी हुई जब उनको टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है. एक साल पहले उनको बड़े ही अप्रत्याशित ढंग से बाहर जाना पड़ा था. सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और लक्ष्मण की सीएसी कमेटी ने शास्त्री का चुनाव […]
नयी दिल्ली : पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री की भारतीय क्रिकेट के मुख्य पटल पर उस वक्त शानदार वापसी हुई जब उनको टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है. एक साल पहले उनको बड़े ही अप्रत्याशित ढंग से बाहर जाना पड़ा था. सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और लक्ष्मण की सीएसी कमेटी ने शास्त्री का चुनाव कोच पद के लिए किया.
हालांकि खबर है कि सौरव गांगुली नहीं चाहते थे कि रवि शास्त्री कोच बनें. गांगुली को उनके नाम पर एतराज था. ‘दादा’ सहवाग के पक्ष में थे, लेकिन सचिन के कहने पर वो इसके लिए राजी हुए. उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि पूर्व कप्तान गांगुली को शास्त्री की नियुक्ति को लेकर आपत्तियां थीं, लेकिन सचिन तेंदुलकर के कहने पर वह मान गए. तेंदुलकर टीम की भावना का सम्मान चाह रहे थे. यह पता चला है कि शास्त्री को अपनी पसंद का गेंदबाजी कोच नहीं मिला जो भरत अरुण को इस भूमिका के लिए चाहते थे, लेकिन ऐन मौके पर गांगुली पूर्व तेज गेंदबाज जहीर का नाम इस भूमिका के लिए आगे कर दिया.
…और ऐसे टूट गये थे क्रिकेटर रवि शास्त्री के अभिनेत्री अमृता सिंह से रिश्ते
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










