ePaper

गांगुली नहीं चाहते थे शास्‍त्री बनें कोच, लेकिन सचिन के कहने पर हुए राजी

Updated at : 12 Jul 2017 3:00 PM (IST)
विज्ञापन
गांगुली नहीं चाहते थे शास्‍त्री बनें कोच, लेकिन सचिन के कहने पर हुए राजी

नयी दिल्ली : पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री की भारतीय क्रिकेट के मुख्य पटल पर उस वक्त शानदार वापसी हुई जब उनको टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है. एक साल पहले उनको बड़े ही अप्रत्याशित ढंग से बाहर जाना पड़ा था. सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और लक्ष्‍मण की सीएसी कमेटी ने शास्‍त्री का चुनाव […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री की भारतीय क्रिकेट के मुख्य पटल पर उस वक्त शानदार वापसी हुई जब उनको टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है. एक साल पहले उनको बड़े ही अप्रत्याशित ढंग से बाहर जाना पड़ा था. सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और लक्ष्‍मण की सीएसी कमेटी ने शास्‍त्री का चुनाव कोच पद के लिए किया.

हालांकि खबर है कि सौरव गांगुली नहीं चाहते थे कि रवि शास्‍त्री कोच बनें. गांगुली को उनके नाम पर एतराज था. ‘दादा’ सहवाग के पक्ष में थे, लेकिन सचिन के कहने पर वो इसके लिए राजी हुए. उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि पूर्व कप्तान गांगुली को शास्त्री की नियुक्ति को लेकर आपत्तियां थीं, लेकिन सचिन तेंदुलकर के कहने पर वह मान गए. तेंदुलकर टीम की भावना का सम्मान चाह रहे थे. यह पता चला है कि शास्त्री को अपनी पसंद का गेंदबाजी कोच नहीं मिला जो भरत अरुण को इस भूमिका के लिए चाहते थे, लेकिन ऐन मौके पर गांगुली पूर्व तेज गेंदबाज जहीर का नाम इस भूमिका के लिए आगे कर दिया.

…और ऐसे टूट गये थे क्रिकेटर रवि शास्त्री के अभिनेत्री अमृता सिंह से रिश्ते

गौरतलब हो कि कप्तान विराट कोहली के साथ मतभेदों के बाद अनिल कुंबले ने पिछले दिनों कोच का पद छोड़ दिया था. इसके बाद से टीम इंडिया को कोच की तलाश थी. कुंबले और कोहली के मतभेदों की खूब चर्चा हुई थी.
* जहीर बने गेंदबाजी कोच, द्रविड बल्‍लेबाजी सलाहकार
भारतीय टीम की गेंदबाजी खासकर पेस बैटरी को मजबूत बनाने के मकसद से पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को गेंदबाजी का कोच बनाया गया है. किसी समय टीम इंडिया की ‘दीवार ‘ रहे द्रविड को बल्लेबाजी सलाहकार बनाया गया है, हालांकि वह कुछ खास विदेशी दौरों पर ही वह इस भूमिका का निर्वहन करेंगे.
बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सी के खन्ना ने इन नई नियुक्तियों की पुष्टि करते हुए कहा, ‘ ‘क्रिकेट सलाहकार समिति की सिफारिश पर हमने रवि शास्त्री को मुख्य कोच नियुक्त करने का फैसला किया है जबकि जहीर खान गेंदबाजी के कोच होंगे. ‘ ‘ उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के दौरों के लिए द्रविड को बल्लेबाजी सलाहकार के रुप में टीम की मदद करेंगे.
इससे पहले टीम के कोच की नियुक्ति को लेकर नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला जब बीसीसीआई ने आज रवि शास्त्री को भारतीय क्रिकेट टीम का कोच नियुक्त किये जाने की खबरों का खंडन कर दिया था. भारतीय क्रिकेट टीम की कोच की दौड़ में वीरेंद्र सहवाग भी थे. पता चला है कि शास्त्री और सहवाग के बीच कड़ी टक्कर थी, लेकिन कोहली की सिफारिश ने शास्त्री का पलड़ा भारी कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola