#INDvWI : धौनी की धीमी बल्लेबाजी के कारण भारत ने गंवाया चौथा वनडे !
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jul 2017 12:13 PM
नार्थ साउंड (एंटीगा) : किसी मैच का सर्वश्रेष्ठ अंत करने के लिये मशहूर रहे महेंद्र सिंह धौनी कल यहां अपने इस कौशल के अनुरुप प्रदर्शन नहीं कर पाये और भारत को बेहद धीमी बल्लेबाजी के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 11 रन से हार झेलनी पड़ी. इस जीत से कैरेबियाई […]
नार्थ साउंड (एंटीगा) : किसी मैच का सर्वश्रेष्ठ अंत करने के लिये मशहूर रहे महेंद्र सिंह धौनी कल यहां अपने इस कौशल के अनुरुप प्रदर्शन नहीं कर पाये और भारत को बेहद धीमी बल्लेबाजी के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 11 रन से हार झेलनी पड़ी. इस जीत से कैरेबियाई टीम ने पांच मैचों की श्रृंखला भी जीवंत बनाये रखी. वेस्टइंडीज की कमजोर टीम श्रृंखला में किसी भी समय भारत को चुनौती देने की स्थिति में नहीं दिखी.
उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 189 रन बनाये लेकिन भारतीयों विशेषकर धौनी (114 गेंदों पर 54 रन) की बेहद धीमी बल्लेबाजी से कैरेबियाई टीम कम स्कोर के बावजूद जीत दर्ज करने में सफल रही. भारत को आखिरी पांच ओवरों में 31 रन चाहिए थे। तब धौनी और हार्दिक पंड्या (21 गेंदों पर 20 रन) क्रीज पर थे लेकिन भारतीय टीम 49.4 ओवर में 178 रन पर सिमट गयी. भारत ने 35वें से 43वें ओवर के बीच नौ ओवरों में केवल 23 रन बनाये जिससे लक्ष्य तक पहुंचना भारी पडने लगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










