Budget 2026: वित्त मंत्री ने खिलाड़ियों और स्पोर्ट्स इंडस्ट्री को दिया बड़ा तोहफा, जानें 5 बड़ी बातें

Updated at : 01 Feb 2026 12:36 PM (IST)
विज्ञापन
Sports Budget 5 Baatein

खेल बजट की पांच बड़ी बातें

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026-27 में भारत को स्पोर्ट्स गुड्स का ग्लोबल हब बनाने का लक्ष्य रखा है. खेलो इंडिया मिशन के नए स्वरूप और मेगा टेक्सटाइल पार्क के निर्माण से देश में रिसर्च, डिजाइन और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. साथ ही पारंपरिक उद्योगों को आधुनिक तकनीक से लैस किया जाएगा.

विज्ञापन

Budget 2026 Announcements: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने रविवार को पेश हुए केंद्रीय बजट 2026-27 (Union Budget 2026-27) में खेल जगत और खिलाड़ियों के लिए खुशियों का पिटारा खोल दिया है. सरकार ने इस बार केवल मेडल जीतने पर ही नहीं, बल्कि खेल का सामान बनाने वाले देसी उद्योगों को भी दुनिया में नंबर वन बनाने का संकल्प लिया है. वित्त मंत्री ने साफ कहा कि भारत में वह ताकत है कि वह पूरी दुनिया को सस्ते और बढ़िया क्वालिटी के स्पोर्ट्स गुड्स दे सके. इसके लिए रिसर्च और नई टेक्नोलॉजी पर खास जोर दिया जाएगा. आइए जानते हैं खेल और टेक्सटाइल सेक्टर के लिए बजट की 5 बड़ी बातें.

1. स्पोर्ट्स मैन्युफैक्चरिंग और रिसर्च पर जोर

सरकार ने खेल के सामान बनाने वाली कंपनियों के लिए एक बड़ी योजना की घोषणा की है. वित्त मंत्री के अनुसार, अब भारत में ही हाई क्वालिटी के बैट, बॉल और अन्य खेल उपकरण तैयार होंगे. इसके लिए मटेरियल साइंस और नए डिजाइन पर रिसर्च की जाएगी. मकसद यह है कि हमारे खिलाड़ियों को विदेशों से महंगे सामान न मंगाना पड़ें और भारत इस क्षेत्र में एक बड़ा ग्लोबल सेंटर बनकर उभरे.

2. ‘खेलो इंडिया मिशन’ की नई पारी

अभी तक हम ‘खेलो इंडिया’ के जरिए अपनी प्रतिभा को निखार रहे थे, लेकिन अब अगले 10 सालों के लिए ‘खेलो इंडिया मिशन’ (Khelo India Mission) को नए सिरे से लॉन्च किया जाएगा. इसका उद्देश्य खेल के पूरे इकोसिस्टम को बदलना है. इससे न केवल नए खिलाड़ी तैयार होंगे, बल्कि खेल के क्षेत्र में रोजगार, स्किलिंग और नौकरी के हजारों नए मौके भी पैदा होंगे.

3. पुराने इंडस्ट्रियल क्लस्टर्स का कायाकल्प

देश के 200 ऐसे पुराने औद्योगिक क्लस्टर्स (समूहों) को फिर से जिंदा किया जाएगा जो बरसों से काम कर रहे हैं. सरकार इनकी इन्फ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी को अपग्रेड करेगी. इससे सामान बनाने की लागत कम होगी और उनकी क्वालिटी बेहतर होगी. इसका सीधा फायदा खेल के सामान बनाने वाली मेरठ और जालंधर जैसी पुरानी फैक्ट्रियों को मिल सकता है.

4. नेशनल फाइबर स्कीम और टेक्सटाइल विस्तार

खेलों के साथ-साथ कपड़ा उद्योग के लिए भी बड़े ऐलान हुए हैं. ‘नेशनल फाइबर स्कीम’ के तहत सिल्क, ऊन और जूट के साथ-साथ आधुनिक फाइबर के उत्पादन में भारत को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा. वहीं ‘टेक्सटाइल एक्सपेंशन एंड एम्प्लॉयमेंट स्कीम’ के जरिए मशीनों और टेक्नोलॉजी के लिए पैसे की मदद दी जाएगी ताकि पारंपरिक कारीगरों को आधुनिक बाजार से जोड़ा जा सके.

5. मेगा टेक्सटाइल पार्क और समर्थ 2.0

सरकार एक बहुत बड़ा ‘मेगा टेक्सटाइल पार्क’ बनाने जा रही है, जहां एक ही छत के नीचे सामान बनेगा भी और उसकी वैल्यू भी बढ़ाई जाएगी. इससे सामान को इधर-उधर भेजने का खर्च बचेगा. साथ ही ‘समर्थ 2.0’ योजना के जरिए युवाओं को नई तकनीकों की ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि वे भविष्य की जरूरतों के हिसाब से खुद को तैयार कर सकें और ग्लोबल मार्केट में मुकाबला कर सकें.

ये भी पढ़ें-

Budget 2026: अब सस्ते होंगे खेल के सामान, गांव के टैलेंट को मिलेगी नई उड़ान

Budget 2026: बेटियों के लिए खुशखबरी! हर जिले में एक Girls Hostel

Budget 2026: क्या भारत बनेगा दुनिया की अगली स्पोर्टिंग सुपरपावर? जानें कैसा हो सकता है खेल बजट

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola