जूनियर महिला एशिया कप 2026 : भारत की 18 सदस्यीय टीम घोषित, खैदेम शिलेइमा चानू को मिली कप्तानी

Updated:
विज्ञापन

भारतीय टीम (फोटो—सोशल मीडिया)

हॉकी इंडिया ने एएचएफ जूनियर महिला एशिया कप 2026 के लिए 18 सदस्यीय भारतीय जूनियर महिला टीम का ऐलान कर दिया है. नए मुख्य कोच टिम व्हाइट के नेतृत्व में टीम टूर्नामेंट में अपना जौहर दिखाएगी.

विज्ञापन

AHF Women’s Junior Asia Cup 2026 : हॉकी इंडिया ने 30 अगस्त से 13 सितंबर तक चीन के मोकी (Moqi) में आयोजित होने वाले एएचएफ जूनियर महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय जूनियर महिला टीम का ऐलान कर दिया है. 18 सदस्यीय टीम की कमान मिडफील्डर खैदेम शिलेइमा चानू को सौंपी गई है, जबकि दो खिलाड़ियों को रिजर्व (वैकल्पिक) के रूप में शामिल किया गया है.

नए कोच के मार्गदर्शन में खेलेगी टीम

भारतीय टीम नए मुख्य कोच टिम व्हाइट के मार्गदर्शन में टूर्नामेंट में उतरेगी. इस साल कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने टीम के साथ लंबा प्रशिक्षण शिविर कराया. एशिया कप की तैयारियों के तहत भारतीय जूनियर टीम हाल ही में यूनाइटेड किंगडम के एक्सपोजर दौरे से भी लौटी, जहां खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का अहम अनुभव मिला.

खिलाड़यों ने की है कड़ी मेहनत

मुख्य कोच टिम व्हाइट ने टीम की घोषणा के बाद कहा कि खिलाड़ियों ने पिछले कुछ महीनों में कड़ी मेहनत की है और अपने खेल में लगातार सुधार किया है. उन्होंने कहा कि जूनियर एशिया कप एशिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ खुद को परखने का शानदार अवसर है और उन्हें भरोसा है कि यह टीम अपने प्रदर्शन से देश का नाम रोशन करेगी. एएचएफ जूनियर महिला एशिया कप में एशिया की शीर्ष जूनियर टीमें हिस्सा लेंगी. हालांकि, टूर्नामेंट का विस्तृत कार्यक्रम और पूल का ऐलान बाद में किया जाएगा.

Also Read: पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, ओली पोप और डैन लॉरेंस की टीम में वापसी

कुछ इस प्रकार ​है भारतीय महिला टीम

गोलकीपर: निधि, एंगिल हर्षा रानी मिंज.

डिफेंडर: पूजा साहू, सुप्रिया, पूजा मलिक, पार्वती टोपनो, मधु.

मिडफील्डर: खैदेम शिलेइमा चानू (कप्तान), तनुजा टोप्पो, बिनिमा धन, रोशनी आइंद, गीता यादव.

फॉरवर्ड: लालरिनपुई, पूर्णिमा यादव, सुखवीर कौर, कृष्णा शर्मा, सानिका चंद्रकांत माने, मधु सिदार.

वैकल्पिक खिलाड़ी: लालबियाक्सियामी और तनुश्री दिनेश काडू.

Also Read: आखिर क्यों छोड़ा जडेजा ने सौराष्ट्र? जानिए अब किस टीम से खेलेंगे क्रिकेट


विज्ञापन
अभिजीत कुमार

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola