भारत-साउथ अफ्रीका सीरीज का शेड्यूल बदला, टेस्ट, ODI और T20I समेत खेले जाएंगे इतने मैच

Updated:
विज्ञापन

हरमनप्रीत कौर और लौरा वोल्वार्ट (फोटो- सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने भारतीय महिला टीम के साउथ अफ्रीका दौरे का अपडेटेड शेड्यूल जारी किया है. नए कार्यक्रम में टेस्ट, वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच शामिल हैं, जो ICC महिला चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं.

विज्ञापन

क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने गुरुवार (6 अगस्त) को भारतीय महिला टीम के दिसंबर में होने वाले साउथ अफ्रीका दौरे का अपडेटेड शेड्यूल जारी कर दिया है। नए कार्यक्रम के अनुसार अब इस दौरे में तीन वनडे और एकमात्र टेस्ट के अलावा तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले जाएंगे. CSA ने यह बदलाव अगले साल फरवरी में श्रीलंका में होने वाली ICC महिला चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए किया है.

विज्ञापन

अब 9 से 12 दिसंबर तक खेला जाएगा टेस्ट मैच

पहले भारतीय टीम को 9 दिसंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी थी, जिसके बाद 20 दिसंबर से गकेबेरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में एकमात्र टेस्ट खेला जाना था. हालांकि नए शेड्यूल के तहत अब दौरे की शुरुआत 9 से 12 दिसंबर तक गकेबेरहा में होने वाले एकमात्र टेस्ट से होगी.

टेस्ट के बाद वनडे और टी20 सीरीज खेली जाएगी

इसके बाद दोनों टीमें वनडे सीरीज खेलेंगी. पहला वनडे 16 दिसंबर को पार्ल, दूसरा 19 दिसंबर को केपटाउन और तीसरा 22 दिसंबर को ब्लोमफोंटेन में होगा. दौरे के अंतिम चरण में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. पहला टी20 मुकाबला 26 दिसंबर (बॉक्सिंग डे) को बेनोनी में होगा, जबकि दूसरा और तीसरा टी20 मुकाबला 29 और 30 दिसंबर को पोटचेफस्ट्रूम में खेले जाएंगे.

ये भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह की चोट ने खोली फिटनेस सिस्टम की पोल? BCCI ने CoE से मांगा जवाब

भारतीय महिला टीम का साउथ अफ्रीका दौरा

मुकाबलातारीखस्थान
एकमात्र टेस्ट9-12 दिसंबरसेंट जॉर्ज पार्क, गकेबेरहा
पहला वनडे16 दिसंबरबोलैंड पार्क, पार्ल
दूसरा वनडे19 दिसंबरन्यूलैंड्स, केपटाउन
तीसरा वनडे22 दिसंबरमंगाउंग ओवल, ब्लोमफोंटेन
पहला टी2026 दिसंबरविलोमूर पार्क, बेनोनी
दूसरा टी2029 दिसंबरNWC ओवल, पोटचेफस्ट्रूम
तीसरा टी2030 दिसंबरNWC ओवल, पोटचेफस्ट्रूम

साउथ अफ्रीका के मुख्य अधिकारी ने क्या कहा?

CSA के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फोलेत्सी मोसेकी ने कहा कि भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ तीनों प्रारूपों में खेलने से उनकी टीम को महिला चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी के लिए बेहतरीन मौका मिलेगा. इस साल अप्रैल में टी20 विश्व कप से पहले भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था, जहां उसे पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद टी20 विश्व कप में भी दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया था, जबकि भारतीय टीम ग्रुप चरण से बाहर हो गई थी.

ये भी पढ़ें: BCCI का एक्शन, खिलाड़ियों का कद देखकर फिटनेस पर नहीं करें समझौता; फिजियो को मिले सख्त निर्देश


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola