श्रीलंका सीरीज से पहले मुश्किल में भारतीय टीम, कप्तान शुभमन गिल हुए चोटिल

Updated:
विज्ञापन

शुभमन गिल हुए चोटिल (फोटो- सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को एक और चोट का डर सताने लगा है. टेस्ट कप्तान शुभमन गिल अभ्यास सत्र के दौरान अंगूठे में चोटिल हो गए. हालांकि, अभी तक उनकी चोट को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है.

विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को एक और चोट का डर सताने लगा है. टेस्ट कप्तान शुभमन गिल अभ्यास सत्र के दौरान अंगूठे में चोटिल हो गए. जिसके बाद वो काफी दर्द में दिखें. हालांकि, अभी तक उनकी चोट को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है.

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका ए के खिलाफ अभ्यास मैच से एक दिन पहले नेट्स में बल्लेबाजी करते समय गेंद शुभमन गिल के अंगूठे पर लगी. इसके बाद मेडिकल स्टाफ ने तुरंत उनका इलाज किया. राहत की बात यह रही कि इलाज के बाद गिल फिर से नेट्स में लौटे और अभ्यास जारी रखा. अब देखना होगा कि उनकी चोट कितनी गहरी है.

भारतीय टीम को सताने लगी चिंता

भारत के लिए यह चिंता इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि पिछले एक महीने में कई खिलाड़ी चोटिल होकर टीम से बाहर हो चुके हैं. नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा पहले ही बाहर हो चुके हैं. वहीं जसप्रीत बुमराह, साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर की चोटों ने भी टीम मैनेजमेंट की परेशानी बढ़ा दी है.

ये भी पढ़ें: '15 अगस्त को मैदान पर उतरते ही हर सवाल का देंगे जवाब', श्रीलंका दौरे से पहले गौतम गंभीर ने भरी हुंकार

बुमराह की जगह आकिब नबी को किया शामिल

बुमराह के बाहर होने के बाद तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में मौका मिला है. वहीं हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वॉशिंगटन सुंदर का पहले टेस्ट में खेलना मुश्किल माना जा रहा है. साई सुदर्शन भी पैर के अंगूठे की चोट से उबर रहे हैं. वह अभी बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैब कर रहे हैं और श्रीलंका गई भारतीय टीम के साथ नहीं हैं.

15 अगस्त से शुरू होगा मुकाबला

भारतीय टीम शुक्रवार से कोलंबो के नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब मैदान पर श्रीलंका इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी. इसके बाद 15 अगस्त से गॉल में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें: BCCI का एक्शन, खिलाड़ियों का कद देखकर फिटनेस पर नहीं करें समझौता; फिजियो को मिले सख्त निर्देश


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola