सीतामढ़ी: हत्या के दस दिन बाद भी कार्रवाई नहीं, सड़क पर उतरे नाराज ग्रामीण
Published by : Aniket Kumar Updated At : 26 May 2026 1:12 PM
प्रदर्शन करते गुस्साए ग्रामीण
Sitamarhi News: सीतामढ़ी के नानपुर में सीएसपी संचालक सुंदर कुमार यादव हत्याकांड में गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी. पढे़ं पूरी खबर…
सीतामढ़ी के नैनपुर से बिट्टू कुमार की रिपोर्ट
Sitamarhi News: सीतामढ़ी के नानपुर थाना क्षेत्र में चर्चित सुंदर कुमार यादव हत्याकांड को लेकर लोगों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है. घटना के दस दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. लोगों ने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है.
हत्या के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण
मोहनी महुआ गाछी इलाके में ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने मुख्य सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि घटना को कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी है. इससे इलाके में डर और आक्रोश दोनों का माहौल बना हुआ है.
सड़क जाम से यात्रियों को हुई परेशानी
प्रदर्शन के दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई. राहगीरों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस सिर्फ आश्वासन दे रही है, लेकिन अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है.
सीएसपी संचालक की गोली मारकर हुई थी हत्या
गौरतलब है कि करीब दस दिन पहले मोहनी महुआ गाछी में अपराधियों ने सीएसपी संचालक सुंदर कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. लगातार लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने साफ कहा कि अगर पुलिस जल्द अपराधियों को गिरफ्तार नहीं करती है तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा. लोगों ने प्रशासन से मामले में तेजी से कार्रवाई करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










