Sitamarhi News: लखनदेई नदी में सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
Sitamarhi News newborn-body-found-lakhandei-bridge-river

प्रतीकात्मक फोटो

Sitamarhi News: सीतामढ़ी के लखनदेई पुल के नीचे सफाई के दौरान नवजात बच्चे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. शव नदी में कैसे पहुंचा, इसका पता नहीं चल सका है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

सीतामढ़ी से अमिताभ कुमार की रिपोर्ट

Sitamarhi News: सीतामढ़ी शहर में उस समय सनसनी फैल गई, जब लखनदेई पुल के नीचे सफाई कर रहे लोगों को एक नवजात बच्चे का शव मिला सुबह की इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. शव मिलने की खबर आसपास के क्षेत्रों में तेजी से फैल गई.

सफाई के दौरान मिला शव

जानकारी के अनुसार कुछ लोग लखनदेई पुल के नीचे सफाई का काम कर रहे थे. इसी दौरान उनकी नजर नवजात बच्चे के शव पर पड़ी. शव देखकर वहां मौजूद लोग दंग रह गए और तुरंत इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शव वहां कैसे पहुंचा.

शव मिलने से इलाके में चर्चा

लखनदेई नदी में नवजात का शव मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्चे का शव नदी में कहां से आया और इसके पीछे क्या वजह है. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है ताकि आगे की जांच में मदद मिल सके.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन