सीतामढ़ी: 23 और 24 जुलाई को चलेगा अंतरराष्ट्रीय पार्सल बुकिंग अभियान, डाक विभाग की अपील
सांकेतिक तस्वीर
सीतामढ़ी जिले में 23 और 24 जुलाई को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पार्सल एवं डाक बुकिंग अभियान चलाया जाएगा. आम नागरिकों, विद्यार्थियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अंतरराष्ट्रीय डाक सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा.
Sitamarhi News: स्थानीय डाक अधीक्षक एसएस सुमन की देखरेख में सीतामढ़ी जिले में 23 और 24 जुलाई को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पार्सल एवं डाक बुकिंग अभियान चलाया जाएगा. अभियान जिले के सभी डाकघरों के माध्यम से संचालित होगा. इसका उद्देश्य आम नागरिकों, विद्यार्थियों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, कंपनियों और शैक्षणिक संस्थानों को अंतरराष्ट्रीय डाक सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना है.
आपके शहर में
Sitamarhi News: अंतरराष्ट्रीय डाक सेवाओं को मिलेगा बढ़ावा
डाक अधीक्षक के हवाले से विपणन कार्यकारी रामायण कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत लोगों को विदेशों में दस्तावेज, उपहार सामग्री, व्यापारिक सामग्री, नमूने और अन्य स्वीकृत वस्तुएं भेजने के लिए डाक विभाग की अंतरराष्ट्रीय सेवाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया जाएगा.
सभी डाकघरों में उपलब्ध रहेगी सुविधा
उन्होंने बताया कि जिले के सभी डाकघरों में अभियान के दौरान अंतरराष्ट्रीय पार्सल और डाक लेखों की बुकिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी. अभियान के माध्यम से डाक सेवाओं के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने का भी प्रयास किया जाएगा.
आमजन से की गई विशेष अपील
डाक विभाग ने नागरिकों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, कंपनियों तथा विभिन्न संगठनों से अधिक से अधिक अंतरराष्ट्रीय डाक लेखों एवं पार्सलों की बुकिंग कराने की अपील की है, ताकि वे सुरक्षित और विश्वसनीय डाक सेवा का लाभ उठा सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए