ब्रह्मर्षि सेना के स्थापना दिवस पर छात्रावास व परशुराम मंदिर निर्माण का प्रस्ताव
कार्यक्रम में मौजूद ब्रह्मर्षि सेना व समाज के गणमान्य लोग
सीतामढ़ी में ब्रह्मर्षि सेना ने अपना स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर बाल कृष्ण को नया अध्यक्ष चुना गया और संगठन के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे गए।
Brahmarshi Sena foundation: सीतामढ़ी के शांतिनगर में ब्रह्मर्षि सेना का स्थापना दिवस सह सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया. कार्यकारी अध्यक्ष गौतम कश्यप की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में संगठन की आगामी रूपरेखा और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई. इस दौरान सचिव आग्नेय कुमार ने पिछले वर्ष का वार्षिक कार्य प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जबकि कोषाध्यक्ष बाल कृष्ण ने संगठन का आय-व्यय का ब्योरा रखा.
आपके शहर में
Sitamarhi News: नए अध्यक्ष के रूप में बाल कृष्ण की घोषणा
कार्यक्रम के दौरान सर्वसम्मति से सांगठनिक बदलाव करते हुए बाल कृष्ण को ब्रह्मर्षि सेना का नया अध्यक्ष घोषित किया गया. नए नेतृत्व के चयन से संगठन के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया. साथ ही समारोह में मौजूद सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने और समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया.
छात्रावास और परशुराम मंदिर निर्माण का प्रस्ताव
बैठक में संगठन की आगामी योजनाओं के तहत कई बड़े प्रस्ताव रखे गए. इनमें ब्रह्मर्षि छात्रावास का निर्माण, लगमा में भगवान परशुराम मंदिर का निर्माण और शांतिनगर चौक पर दिनकर द्वार का निर्माण शामिल है. इन सभी प्रस्तावों पर उपस्थित सभी सदस्यों ने अपनी सहमति जताई, जिन्हें जल्द ही धरातल पर उतारने की दिशा में काम किया जाएगा.
प्रतिभाशाली हस्तियों का सम्मान और श्रद्धांजलि
समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली शख्सियतों को सम्मानित किया गया. एसडीएम बनने पर दिलीप शाही के पुत्र और उद्योग क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राम निवास मिश्रा को सम्मानित किया गया. इसके अलावा स्व राम मनोहर शर्मा एवं संरक्षक संजय सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई और अतिथियों को भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंट की गई.
यह भी पढ़ें... चांदी का ब्रेसलेट लेकर भाग रहे समस्तीपुर के युवक को लोगों ने दबोचा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए