सीता की जन्मभूमि की बदहाल सड़क: जान जोखिम में डालकर सफर करने को विवश हैं लोग
गौशाला गेट के समीप मुख्य पथ पर जमा बारिश व नालों का गंदा पानी
सीतामढ़ी की पुनौरा धाम सड़क पर जलजमाव और गहरे गड्ढों के कारण राहगीर हर दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। प्रशासन के आश्वासनों के बावजूद स्थिति बदतर बनी हुई है।
Punaura Dham Road News: सीतामढ़ी की पावन जन्मभूमि पुनौरा धाम को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों नरकीय स्थिति से गुजर रही है. गौशाला गेट से गौशाला चौक तक की यह सड़क बड़े-बड़े गड्ढों और जलजमाव के कारण हादसों का जाल बन चुकी है. स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए इस मार्ग से गुजरना किसी खतरे से खाली नहीं है.
आपके शहर में
Sitamarhi municipal corporation: ई-रिक्शा और बाइक चालकों की बढ़ रही मुश्किलें
सड़क पर हमेशा जलभराव रहने के कारण गड्ढों की गहराई का अनुमान लगाना असंभव हो जाता है. इससे ई-रिक्शा, बाइक और अन्य छोटे वाहनों के पलटने की घटनाएं आम हो गई हैं. हर दिन कोई न कोई वाहन चालक दुर्घटना का शिकार होकर घायल हो रहा है. इसके अलावा, गंदे पानी और सड़ांध से स्थानीय व्यापारियों का धंधा भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है.
प्रशासनिक आश्वासन पर भारी जनता का आक्रोश
वार्ड पार्षद सुरेंद्र प्रसाद साह ने इस स्थिति को सीता की पावन धरती के लिए शर्मनाक बताया है. उनका कहना है कि प्रशासनिक अधिकारी केवल आश्वासन देकर चले जाते हैं, लेकिन जमीन पर कोई ठोस काम नहीं होता है. नागरिक बार-बार की झूठी घोषणाओं से त्रस्त हो चुके हैं और अब स्थायी समाधान चाहते हैं.
जल निकासी के लिए नाला निर्माण की योजना
नगर आयुक्त डॉ गजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि इस गंभीर समस्या से निजात पाने के लिए 1.4 किलोमीटर लंबे नाले का निर्माण कराया जाएगा. इस नाले को बुडको की वाटर ड्रेनेज योजना से जोड़ा जाएगा. इसकी प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है और एक महीने के भीतर टेंडर तथा कार्यारंभ होने की पूरी संभावना है.
यह भी पढ़ें... मुजफ्फरपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 64 पुड़िया हेरोइन के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए