सीतामढ़ी में प्रतिभावान बच्चों का सम्मान, नीट-जेइइ सफल छात्रों को मिली शुभकामनाएं
प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करने के बाद हौसला बढ़ाते समाज के गणमान्य लोग | Prabhat Khabar Network
सीतामढ़ी के मोहनपुर स्थित सुढ़ी समाज भवन में रविवार को प्रतिभा सम्मान सह अभिनंदन समारोह हुआ. नीट, जेइइ समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. रीगा विधायक बैजनाथ प्रसाद ने विद्यार्थियों को समाजसेवा का संकल्प दिलाया.
सीतामढ़ी सम्मान समारोह: नगर के मोहनपुर स्थित सुढ़ी समाज भवन में रविवार को प्रतिभा सम्मान सह अभिनंदन समारोह हुआ. इसमें नीट, जेइइ समेत अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल समाज के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया.
आपके शहर में
विद्यार्थियों को दिलाया समाजसेवा का संकल्प
समारोह में मुख्य अतिथि रीगा विधायक बैजनाथ प्रसाद ने सफल विद्यार्थियों को समाजसेवा का संकल्प दिलाया. उन्होंने सभी के बेहतर भविष्य की कामना की और आगे भी मेहनत करते रहने की बात कही.
कार्यक्रम में हरिनारायण राउत, राम चंद्र प्रसाद, अशोक नायक और गणेश प्रसाद को चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.
सफल बच्चों का बढ़ाया हौसला
सम्मान पाने वाले विद्यार्थियों में शिल्पी राज, मानसी कुमारी, सिमरन भारती, अमृत राज, केशव कुमार, दीक्षा प्रिया, कृष्ण आनंद, विनीत कुमार, सौरभ कुमार, प्रियांशु कुमार, विद्यांत कुमार और आयुष आनंद समेत अन्य शामिल रहे.
डॉ. प्रवीण कुमार ने नीट में सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से पढ़ाई करने और आगे चलकर अच्छे चिकित्सक बनने की सलाह दी.
यह भी पढे़ं:
सीतामढ़ी में बिना नक्शे धड़ल्ले से बन रहे बहुमंजिला भवन, भूकंप जोन में नियमों की अनदेखी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए