दरभंगा के बहेड़ी में दुकान से चांदी का ब्रेसलेट लेकर भाग रहे समस्तीपुर के युवक को लोगों ने दबोचा
दरभंगा के बहेड़ी में दुकान से चांदी का ब्रेसलेट लेकर भाग रहे समस्तीपुर के युवक को लोगों ने दबोचा (AI IMAGE)
दरभंगा जिले के बहेड़ी में दुकान से चांदी का ब्रेसलेट चुराने की कोशिश कर रहा एक युवक पकड़ा गया. ग्राहक बनकर आए इस युवक ने सामान दिखाने के बहाने वारदात को अंजाम देने की कोशिश की. हालांकि, दुकानदार के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने उसे दबोच लिया.
silver bracelet theft: दरभंगा जिले के नगर पंचायत बहेड़ी में शनिवार की शाम चोरी की एक अजीब घटना सामने आई, जहां एक युवक दुकान से चांदी का ब्रेसलेट लेकर फरार होने की फिराक में था. पीड़ित दुकानदार कृष्ण मोहन प्रसाद ने इस संबंध में स्थानीय थाने में लिखित आवेदन देकर पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी है.
आपके शहर में
दूसरा सामान दिखाने के बहाने की चालाकी
दुकानदार के अनुसार, आरोपी युवक दुकान पर ग्राहक बनकर आया था और उसने पहले एक चांदी का ब्रेसलेट दिखाने की मांग की. इसके बाद उसने दुकानदार को दूसरे डिजाइन का ब्रेसलेट दिखाने में उलझा लिया और चुपके से पहले वाला ब्रेसलेट अपने हाथ में पहनकर छिपाने की कोशिश करने लगा.
वजन मांगने पर हुआ फरार, भीड़ ने पकड़ा
जब दुकानदार ने ब्रेसलेट वापस मांगते हुए उसका वजन करने की बात कही, तो युवक घबराकर उसे लेकर मौके से दौड़ पड़ा. दुकानदार के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे खदेड़कर पकड़ लिया और उसकी इस हरकत पर जमकर खरी-खोटी सुनाई.
पुलिस ने आरोपी को भेजा न्यायिक हिरासत में
पकड़े गए शातिर युवक की पहचान समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिकारी गांव निवासी संजय मुखिया के पुत्र गुड्डू कुमार के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई. थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
यह भी पढ़ें... मधुबनी के राजनगर राज पैलेस स्थित माता कामाख्या मंदिर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की पूजा-अर्चना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए