दरभंगा एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण में तेजी लाने का निर्देश, डीएम ने दो प्रमुख स्थलों का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

निर्माणाधीन एलिवेटेड सड़क का निरीक्षण करते डीएम व अन्य | Prabhat Khabar Network

दरभंगा में एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी कौशल कुमार ने साइटों का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्धारित मानकों के साथ अधिकतम गति से काम पूरा करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

दरभंगा शहर में निर्माणाधीन एलिवेटेड कॉरिडोर के कार्य में तेजी लाने को लेकर डीएम कौशल कुमार ने रविवार को विभिन्न निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया. उन्होंने होली क्रॉस स्कूल एवं म्यूजियम गुमटी के समीप चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के अभियंताओं से कार्य की प्रगति की जानकारी ली.

आपके शहर में

विज्ञापन

निर्माण कार्य की गति और संसाधनों का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति, कार्य की गति और स्थल पर उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली. उन्होंने निर्माण के दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की.

डीएम ने निर्माण एजेंसी के अभियंताओं और संवेदक से कार्य में आ रही बाधाओं के संबंध में भी जानकारी ली. उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति और उसे निर्धारित समय में पूरा करने की दिशा में किये जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी प्राप्त की.

अधिकतम गति से काम पूरा कराने का निर्देश

डीएम ने अभियंताओं एवं संवेदक को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप रखते हुए अधिकतम गति से पूरा कराया जाए. उन्होंने कार्य की गुणवत्ता से समझौता नहीं करने और निर्माण स्थल पर आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

यातायात व्यवस्था सुचारु रखने पर विशेष जोर

डीएम ने निर्माण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने का भी निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के कारण आम लोगों और वाहन चालकों को अनावश्यक परेशानी नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए.

निरीक्षण के दौरान एसएसपी जगुनाथ रड्डी जला रड्डी, कार्यपालक मजिस्ट्रेट सज्जाद, संबंधित अभियंता, निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें

दरभंगा के दोनों विश्वविद्यालयों को केंद्रीय दर्जा दिलाने की मांग, एलएनएमयू दूरस्थ शिक्षा केंद्र फिर शुरू कराने का आग्रह

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन