कार से पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद, पुलिस को देखते ही भाग रहे दो युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पुलिस अभिरक्षा में पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network

कमतौल थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार सवार दो युवकों को पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस को देखते ही भाग रहे युवकों का पीछा कर पकड़ा गया.

विज्ञापन

कमतौल थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए कार सवार दो युवकों को पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. दोनों युवक पुलिस को देखते ही कार से भागने लगे थे, जिन्हें गश्ती दल ने पीछा कर टेकटार में पकड़ लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में अवर निरीक्षक पुष्प राज भारती, सअनि ललन कुमार और गश्ती दल के जवानों ने दिवा गश्ती के दौरान यह कार्रवाई की.

बाजितपुर से भाग रही कार को पुलिस ने पकड़ा

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि एक चार पहिया वाहन बाजितपुर गांव में एक दीवार में ठोकर मारकर भाग रहा है. सूचना के सत्यापन के लिए गश्ती दल को भेजा गया.

पुलिस को देखते ही कार सवार भागने लगे. इसके बाद पुलिस ने कार का पीछा किया और टेकटार में उसे पकड़ लिया. कार का नंबर बीआर 06 डीके 2076 बताया गया है.

तलाशी में पिस्टल और पांच कारतूस बरामद

कार की तलाशी के दौरान चालक समेत दो युवकों के पास से एक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किये गये. बरामद कारतूस के पेंदे पर केएफ-7.65 लिखा हुआ था.

गिरफ्तार युवकों की पहचान मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के यूनियन टोल वार्ड तीन निवासी परमेश्वर साह के पुत्र राजा कुमार साह उर्फ राजा साह और केवटी थाना क्षेत्र के जलवारा वार्ड निवासी मो. असफाक के पुत्र मो. गुलाब के रूप में की गयी है. राजा कुमार साह कार चला रहा था.

न्यायिक हिरासत में भेजे गये दोनों युवक

थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि दोनों युवकों को आवश्यक पूछताछ के बाद रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले का अनुसंधान अनि अख्तर अंसारी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें

13 वर्षीय सुमन की संदिग्ध मौत मामले में हत्या की प्राथमिकी, दंपती समेत तीन नामजद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन