सोमवार को दरभंगा के कई इलाकों में गुल रहेगी बिजली, सुबह से 9 बजे तक आपूर्ति प्रभावित

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

दरभंगा शहर के कई इलाकों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. लाइन शिफ्टिंग के काम के चलते फीडर संख्या चार व पांच में दो घंटे और सैदनगर फीडर में पांच घंटे तक बिजली बंद रहेगी.

विज्ञापन

Darbhanga Electricity Cut: बिजली लाइन शिफ्टिंग का कार्य किये जाने को लेकर सोमवार को शहर के दो अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. सुरक्षा के मद्देनजर विभाग की ओर से अलग-अलग फीडरों में निर्धारित समय के लिए शटडाउन लिया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

फीडर संख्या चार व पांच में दो घंटे बिजली बंद

33 केवीए लाइन को डीएमसीएच से बंगाली टोला लाइन में शिफ्ट करने का कार्य किया जायेगा. इसके लिए फीडर संख्या चार व पांच शटडाउन पर रहेंगे. सुरक्षा के मद्देनजर सुबह पांच बजे से सात बजे तक संबंधित क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी.

सैदनगर फीडर में सुबह चार से नौ बजे तक असर

दूसरी ओर जेल उपकेंद्र के सैदनगर फीडर और एकमी फीडर में हनुमान मंदिर के पास जम्पर खोलकर लाइन शिफ्टिंग का काम किया जायेगा. इसके कारण सैदनगर फीडर से जुड़े कुछ इलाकों में सुबह चार बजे से नौ बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

इस दौरान एचपी गैस एजेंसी, राजेंद्रनगर, एकमी बांध, डेंटल कॉलेज, मिथिला नगर, जनकपुरी, अललपट्टी, शाहगंज बेता, अयाची नगर, रामानंद पथ, एमएल अकैडमी, बेता चौक, हॉस्पिटल रोड, भटवा पोखर, बेता थाना, डीएमसीएच के सभी हॉस्टल, कर्पूरी चौक, आर्मी हॉस्पिटल, बीएसएनएल एक्सचेंज आदि क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.

यह भी पढ़ें

दरभंगा एयरपोर्ट पर SpiceJet की सभी उड़ानें रद्द, यात्रियों को हुई परेशानी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन