मेला देखने घर से निकला था 13 वर्षीय सुमन, 200 मीटर दूर मिला शव, दंपती समेत तीन नामजद

Updated:
विज्ञापन

केवटी थाना की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

केवटी थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय सुमन कुमार की हत्या के आरोप में गांव के ही कामदेव यादव, उनकी पत्नी और नाबालिग बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. सुमन मेला देखने के लिए घर से निकला था और देर रात उसका शव संदिग्ध हालत में मिला.

विज्ञापन

केवटी थाना क्षेत्र के कोयलास्थान गांव में 13 वर्षीय सुमन कुमार की मौत के मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मृतक के पिता राम विनोद यादव के आवेदन पर स्थानीय थाना में दर्ज प्राथमिकी में गांव के ही कामदेव यादव, उनकी पत्नी एवं एक नाबालिग पुत्र को नामजद किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मेला देखने के लिए घर से बुलाकर ले जाने की बात

परिजनों के अनुसार, गांव के ही कामदेव यादव के 17 वर्षीय पुत्र श्रीकृष्ण पूजा का मेला देखने के लिए सुमन को घर से बुलाकर ले गया था. काफी देर तक सुमन के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की.

इसी दौरान चार सितंबर की देर रात घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर सुमन का शव मिला. शव मिलने की सूचना के बाद गांव में सनसनी फैल गयी.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पांच सितंबर को शव परिजनों को सौंप दिया गया.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

मामले में मृतक के पिता के आवेदन के आधार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. केवटी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

यह भी पढ़ें

खाद-बीज विक्रेताओं ने उठायी मांग, टैगिंग व्यवस्था खत्म करने और गोदाम तक उर्वरक पहुंचाने की मांग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन