दो मासूम के सिर से उठा पिता का साया, फंदे से लटका मिला दरभंगा के रामलाल का शव

Updated:
विज्ञापन

शव की प्रतीकात्मक तस्वीर

दरभंगा के सोनकी थाना क्षेत्र के मझियाम भिट्ठी गांव में 46 वर्षीय रामलाल मंडल ने शनिवार देर रात फंदे से झूलकर जान दे दी. वह पत्नी और दो छोटे बच्चों को पीछे छोड़ गया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया.

विज्ञापन

दरभंगा सदर: सोनकी थाना क्षेत्र के मझियाम भिट्ठी गांव में शनिवार की देर रात 46 वर्षीय रामलाल मंडल ने फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी. घटना के बाद से घर में कोहराम मचा है. वहीं, गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं. रामलाल अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बताया जाता है कि रामलाल शनिवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था. घर के बाकी लोग भी खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में चले गये. इसी बीच रामलाल ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया.

पुलिस के पहुंचने से पहले परिजनों ने उतारा शव

देर रात घर के किसी सदस्य की नजर खिड़की से कमरे के अंदर गयी. वहां रामलाल पंखे से झूलता दिखा. इसके बाद परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया. परिजनों ने किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला और रामलाल को नीचे उतारा. इसके बाद घटना की जानकारी सोनकी थाना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन रामलाल को नीचे उतार चुके थे.

पत्नी और दो छोटे बच्चों का सहारा छिना

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर थाने लाया. रविवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. इसके बाद गांव में ही रामलाल का अंतिम संस्कार कर दिया गया.घटना के बाद रामलाल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पत्नी और दो छोटे बच्चों के सामने परिवार का सहारा छिन गया है. गांव के लोग भी घटना को लेकर दुखी हैं.

क्या बोले थानाध्यक्ष?

सोनकी थानाध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह ने बताया कि रामलाल मानसिक रूप से कमजोर था. उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जायेगी.

यह भी पढे़ं:

दरभंगा एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की सभी उड़ानें रद्द, दिल्ली-मुंबई जाने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन