सीतामढ़ी: तीन साल पहले परीक्षा देने गई लापता छात्रा पटना से बरामद, चार पर केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन
Sitamarhi News police recovered missing minor college student from patna kidnapping case

रून्नीसैदपुर थाना

Sitamarhi News: रून्नीसैदपुर पुलिस ने तीन साल पहले इंटर की परीक्षा देने के दौरान लापता हुई नाबालिग छात्रा को पटना से बरामद कर लिया है. इस मामले में लड़की की मां ने अनुज कुमार सहित चार लोगों पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Sitamarhi News: स्थानीय पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने करीब तीन वर्ष पूर्व इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के दौरान लापता हुई एक नाबालिग छात्रा को सोमवार को पटना से सुरक्षित बरामद कर लिया है. छात्रा के अचानक मिलने से पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली है.

परीक्षा देने गई थी कॉलेज, फिर नहीं लौटी वापस

घटनाक्रम के अनुसार, मोरसंड कॉलेज में इंटर की पढ़ाई कर रही छात्रा 1 नवंबर 2023 को परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी. जब वह देर शाम तक वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की. खोजबीन के दौरान परिजनों को पता चला कि पटना के दीघा थाना क्षेत्र का रहने वाला अनुज कुमार उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया है.

मां के बयान पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

छात्रा के लापता होने के बाद उसकी मां के बयान पर रून्नीसैदपुर थाने में प्राथमिकी (थाना कांड संख्या-547/23) दर्ज कराई गई थी. इस मामले में पुलिस ने पटना के दीघा निवासी मुख्य आरोपी अनुज कुमार, सनोज राय, राजेंद्र राय और चिंता देवी को नामजद आरोपी बनाया था. पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश और लड़की की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही थी. सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पटना में दबिश देकर अपहृता को बरामद कर लिया. पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.

सीतामढ़ी के रून्नीसैदपुर से राकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन