छपरा में लू का कहर, सुबह 10 बजे ही 40°C पार पहुंचा तापमान, मौसम विभाग का अलर्ट

Published by : Sakshi kumari Updated At : 13 Jun 2026 2:42 PM

विज्ञापन

धूप से बाजार निकले लोग

Saran Weather News: छपरा में भीषण गर्मी और लू ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. शनिवार को सुबह 10 बजे ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया. कड़ी धूप और गर्म हवाओं के कारण सड़कों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा.

विज्ञापन

छपरा से विकास कुमार की रिपोर्ट
Saran Weather News:
छपरा में भीषण गर्मी और लू ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. शनिवार को सुबह 10 बजे ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया. कड़ी धूप और गर्म हवाओं के कारण सड़कों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा, जबकि बाजारों में भी खरीदारों की संख्या बेहद कम रही. दूसरी ओर अस्पतालों और निजी क्लीनिकों में डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त और हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है.

सुबह 7 बजे से ही आग उगलने लगा सूरज

पिछले तीन-चार दिनों से छपरा में लू और चिलचिलाती धूप का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है. सुबह सात बजे से ही तेज धूप निकलने लगी, जिसके कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया. जरूरी काम होने पर ही लोग बाहर निकल रहे हैं, जबकि अधिकांश लोग दोपहर के समय घरों में रहने को मजबूर हैं.

फोटो पर क्लिक कर रजिस्टेशन करें

दिन में सूनी पड़ी सड़कें

कड़ी धूप और गर्म हवाओं के कारण दिन के समय सड़कों पर आवाजाही काफी कम हो गई है. बाजारों में भी दोपहर के वक्त खरीदार नहीं पहुंच रहे हैं. व्यापारी भी ग्राहकों का इंतजार करते नजर आ रहे हैं. हालांकि शाम ढलने के बाद तापमान में थोड़ी राहत मिलते ही बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर चहल-पहल बढ़ने लगती है.

हीट स्ट्रोक का बढ़ा खतरा

गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर भी साफ दिखने लगा है. सदर अस्पताल और शहर के कई निजी क्लीनिकों में गर्मी और लू की चपेट में आए मरीजों की संख्या बढ़ गई है. अधिकतर मरीज डिहाइड्रेशन, उल्टी, दस्त और चक्कर आने जैसी समस्याओं से पीड़ित होकर इलाज के लिए पहुंच रहे हैं.

डॉक्टरों की चेतावनी- शरीर में पानी की कमी न होने दें

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. के.एम. दुबे ने लोगों को सलाह दी है कि गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें. उन्होंने कहा कि ग्लूकोज, ओआरएस, आम का पना, नींबू पानी, सादा पानी, दही, मठ्ठा, लस्सी और जलजीरा जैसे पेय पदार्थ शरीर को हाइड्रेट रखने में काफी मददगार हैं.

धूप से आते ही पानी पीना पड़ सकता है भारी

विशेषज्ञों का कहना है कि तेज धूप से लौटने के तुरंत बाद ठंडा या अधिक पानी नहीं पीना चाहिए. पहले कुछ देर आराम करें और शरीर का तापमान सामान्य होने दें. इसके बाद धीरे-धीरे पानी या अन्य तरल पदार्थों का सेवन करें. आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. राजेश रंजन के अनुसार गर्मी के मौसम में कभी भी खाली पेट घर से नहीं निकलना चाहिए. उन्होंने सलाह दी कि बाहर निकलने से पहले हल्का और पौष्टिक भोजन जरूर करें तथा साथ में पानी की बोतल रखें.

तरबूज, खीरा और ककड़ी बन सकते हैं गर्मी के सबसे बड़े रक्षक

विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए तरबूज, खीरा, ककड़ी, नारियल पानी और पानी से भरपूर फलों का सेवन करना चाहिए. इसके अलावा टमाटर की चटनी, पेठा और जौ का सेवन भी शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है.डॉक्टरों ने सलाह दी है कि गर्मी के मौसम में अधिक तला-भुना, घी-तेल और मसालेदार भोजन खाने से बचना चाहिए. ऐसे खाद्य पदार्थ शरीर में गर्मी बढ़ा सकते हैं और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को जन्म दे सकते हैं.

ये लक्षण दिखें तो तुरंत हो जाएं सतर्क

हीट स्ट्रोक की स्थिति में अचानक शरीर का तापमान बढ़ना, तेज सिरदर्द, चक्कर आना, सांस तेज चलना, डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त, मिचली, त्वचा पर लाल चकत्ते और शरीर में जकड़न जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं. ऐसे लक्षण नजर आने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है.

Also Read: सारण में आज होगी निगम बोर्ड की अहम बैठक, 415 करोड़ के बजट पर लग सकती है मुहर

विज्ञापन
Sakshi kumari

लेखक के बारे में

By Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन