Maa Inti Bangaram: रिलीज से पहले ही समांथा रुथ प्रभु की फिल्म की हुई चांदी, बिना एक भी टिकट बिके मेकर्स ने वसूल लिया पूरा बजट
'मां इंटी बंगरम' में सामंथा रूथ प्रभु, फोटो- इंस्टाग्राम
Maa Inti Bangaram: सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'मां इंटी बंगारम' ने रिलीज से पहले ही अपना पूरा बजट वसूल कर लिया है. जानिए मेकर्स ने क्या कहा और क्यों फिल्म को मिल रहा है इतना शानदार रिस्पॉन्स.
Maa Inti Bangaram: सामंथा रुथ प्रभु की अपकमिंग फिल्म ‘मां इंती बंगारम’ अभी रिलीज भी नहीं हुई है, लेकिन मेकर्स की जेब पहले ही भर चुकी है. 19 जून को सिनेमाघरों में आने वाली इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही अपना पूरा बजट वसूल कर लिया है. यानी बॉक्स ऑफिस का पहला टिकट बिकने से पहले ही फिल्म घाटे से बाहर आ चुकी है.
रिलीज से पहले कैसे निकल गया पूरा बजट?
अब आपके मन में भी सवाल आ रहा होगा कि जब फिल्म अभी तक रिलीज ही नहीं हुई, तो मेकर्स ने पैसा कैसे कमा लिया? दरअसल, ‘मां इंती बंगारम’ को लेकर मार्केट में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला. फिल्म के थिएटर, OTT और टीवी राइट्स को खरीदने के लिए कई खरीदारों ने दिलचस्पी दिखाई. सामंथा की स्टार पावर और फिल्म की कहानी पर भरोसा करते हुए इन राइट्स के बड़े-बड़े सौदे रिलीज से पहले ही फाइनल हो गए. इसी वजह से फिल्म का पूरा बजट रिलीज से पहले ही रिकवर हो गया.
फिल्म की सफलता से गदगद हैं मेकर्स
हिंदुस्तान टाइम्स मे छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के प्रोड्यूसर हिमांक दुव्वुरु इस शानदार रिस्पॉन्स से बेहद खुश हैं. उनका कहना है कि आज के समय में किसी महिला-केंद्रित (Women Centric) तेलुगु फिल्म का रिलीज से पहले ही पूरा बजट निकाल लेना बड़ी उपलब्धि है. इससे साफ पता चलता है कि दर्शकों और खरीदारों को फिल्म पर कितना भरोसा है.
वहीं, डायरेक्टर नंदिनी रेड्डी भी फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. उन्होंने बताया कि सामंथा के साथ यह उनकी तीसरी फिल्म है. नंदिनी का कहना है कि 19 जून को दर्शकों को सामंथा का ऐसा अवतार देखने को मिलेगा, जो पहले से कहीं ज्यादा दमदार और एंटरटेनिंग होगा.
3 साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहीं सामंथा
सामंथा रुथ प्रभु के फैंस के लिए ‘मां इंती बंगारम’ काफी खास फिल्म है. दरअसल, वह करीब 3 साल बाद बड़े पर्दे पर लीड रोल में नजर आने वाली हैं. इससे पहले साल 2023 में उनकी फिल्में ‘शाकुंतलम’ और ‘खुशी’ रिलीज हुई थीं. इसके बाद वह वेब सीरीज और कुछ दूसरे प्रोजेक्ट्स में दिखाई दीं. ऐसे में फैंस को उनकी इस वापसी का बेसब्री से इंतजार है.
‘मां इंती बंगारम’ को राज, सामंथा और हिमांक ने मिलकर प्रोड्यूस किया है.
यह भी पढ़ें: “Sanchita को मारने की धमकी देता था…” करीबी दोस्त ने को-स्टार उज्जवल शर्मा पर लगाए रोंगटे खड़े कर देने वाले आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










