“Sanchita को मारने की धमकी देता था…” करीबी दोस्त ने को-स्टार उज्जवल शर्मा पर लगाए रोंगटे खड़े कर देने वाले आरोप

Updated:
विज्ञापन
“Sanchita को मारने की धमकी देता था…” करीबी दोस्त ने को-स्टार उज्जवल शर्मा पर लगाए रोंगटे खड़े कर देने वाले आरोप

संचिता उगाले अपने को-स्टार उज्ज्वल शर्मा के साथ, फोटो- इंस्टाग्राम

टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले सुसाइड केस में उनकी दोस्त इंद्राक्षी कानजीलाल ने को-स्टार उज्जवल शर्मा पर मेंटली टॉर्चर, मारपीट की धमकी और पैसे से जुड़े विवाद के गंभीर आरोप लगाए हैं.

विज्ञापन

‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले की खुदकुशी के मामले में उनकी सबसे करीबी सहेली इंद्राक्षी कानजीलाल ने एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है. इंद्राक्षी ने सीधे तौर पर संचिता के को-स्टार उज्जवल शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनके मुताबिक, उज्जवल ने संचिता से पैसे उधार लिए थे, लेकिन जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, तो उनका व्यवहार पूरी तरह बदल गया. आरोप है कि पैसे लौटाने के बजाय उन्होंने संचिता को सबके सामने डांटा, उनकी बेइज्जती की और यहां तक कि मारपीट करने की धमकी भी दी.

सेट पर रोज-रोज के टॉर्चर से डिप्रेशन में थीं संचिता

Times Of India TV को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में इंद्राक्षी ने बताया कि सीरियल ‘साजन घर’ के सेट पर उज्जवल शर्मा, संचिता को मानसिक रूप से बहुत ज्यादा टॉर्चर कर रहा था. संचिता इस शो को छोड़ना नहीं चाहती थीं, क्योंकि उन्हें एक्टिंग से बहुत प्यार था. लेकिन उज्जवल की रोज-रोज की बदतमीजी, धमकियों और डराने-धमकाने की वजह से वह बुरी तरह डर गईं. इस लगातार हो रहे टॉर्चर की वजह से 22 साल की मासूम संचिता एंग्जायटी और डिप्रेशन का शिकार हो गईं, जिससे उनकी तबीयत भी बिगड़ने लगी थी.

डायरेक्टर से की थी शिकायत, पर नहीं मिली कोई मदद

इस डरावने माहौल से तंग आकर संचिता ने हिम्मत जुटाई और शो के डायरेक्टर को उज्जवल की इन हरकतों के बारे में बताया. संचिता ने अपनी दोस्त इंद्राक्षी को उज्जवल की बदतमीजी के कुछ सबूत (स्क्रीनशॉट और वीडियो) भी दिखाए थे. लेकिन शिकायत करने के बाद भी प्रोडक्शन टीम या डायरेक्टर ने उज्जवल के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया. जब कहीं से कोई मदद नहीं मिली, तो मजबूर होकर संचिता को वह शो छोड़ना पड़ा.

“उज्जवल संचिता के पर्सनल लाइफ पर झूठ बोलना बंद करे”

जब उज्जवल शर्मा ने यह दावा किया कि संचिता की दिमागी परेशानी की वजह उनका कोई पास्ट रिलेशनशिप था, तो इस पर इंद्राक्षी का गुस्सा फूट पड़ा. इंद्राक्षी ने उज्जवल को फटकार लगाते हुए कहा, “उज्जवल संचिता के इतने करीब कभी नहीं था कि वह उसकी पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ भी जान सके. वह संचिता की लव-लाइफ पर झूठ बोलना बंद करे. अगर उसमें सच बोलने की हिम्मत है, तो वह दुनिया को यह बताए कि उसने खुद संचिता के साथ क्या-क्या गलत किया और उसे कितना डराया था.”

यह भी पढ़ें: Sanchita Ugale के निधन के बाद करीबी दोस्त का बड़ा खुलासा, बोलीं- अक्सर जान देने की बातें करती थीं एक्ट्रेस

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola