संचिता उगले की करीबी दोस्त ने उज्ज्वल शर्मा पर लगाए गंभीर आरोप, बोली- उसने पैसे मांगने पर धमकाया था

Updated:
विज्ञापन

संचिता उगले, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

संचिता उगले के निधन के बाद उनकी करीबी दोस्त इंद्राक्षी कांजीलाल ने को-स्टार उज्ज्वल शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका दावा है कि संचिता को मानसिक रूप से परेशान किया गया और धमकियां दी गई.

विज्ञापन

‘कुमकुम भाग्य’ और ‘साजन घर’ जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले ने सुसाइड कर लिया. बताया जा रहा है कि घटना के समय वह घर में अकेली थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश जारी है. इस बीच उनकी करीबी दोस्त और एक्ट्रेस इंद्राक्षी कांजीलाल ने कुछ गंभीर आरोप लगाकर मामले को नया मोड़ दे दिया है.

विज्ञापन

इंद्राक्षी कांजीलाल ने क्या कहा?

टेलीचक्कर को दिए इंटरव्यू में इंद्राक्षी कांजीलाल ने कहा, “उज्ज्वल ने कथित तौर पर संचिता से पैसे उधार लिए थे. जब संचिता ने अपने पैसे वापस मांगे तो उसने उनके साथ बदसलूकी की. उसने उन्हें अपमानित किया और यहां तक कि मारने की धमकी भी दी. मेरे पास दोनों की चैट के स्क्रीनशॉट मौजूद हैं, जिनमें वह आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए दिखाई देता है.” इंद्राक्षी ने आगे कहा, “संचिता ने अपनी परेशानी और कथित उत्पीड़न के बारे में संबंधित लोगों को बताया था. लेकिन जब उन्हें लगा कि स्थिति में कोई बदलाव नहीं आने वाला है, तब उन्होंने शो छोड़ने का फैसला कर लिया.”

निजी जिंदगी को लेकर किए गए दावों पर भी जताई नाराजगी

इंद्राक्षी कांजीलाल ने संचिता की निजी जिंदगी को लेकर की जा रही चर्चाओं पर भी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा, “मुझे हैरानी होती है कि लोग संचिता के पुराने रिश्ते की बातें कर रहे हैं. उज्ज्वल इतना करीबी नहीं था कि वह संचिता की निजी भावनाओं या मानसिक स्थिति के बारे में कोई टिप्पणी कर सके.” इंद्राक्षी ने यह भी कहा कि लोगों का ध्यान संचिता की लव लाइफ की बजाय उन समस्याओं पर होना चाहिए, जिनका सामना उन्हें काम के दौरान करना पड़ा था. उनके अनुसार, वह कई सालों से संचिता को जानती थीं और एक्ट्रेस किसी पुराने रिश्ते की वजह से डिप्रेशन में नहीं थी. फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच जारी है और आधिकारिक तौर पर किसी भी दावे की पुष्टि नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें- संचिता उगले के रिलेशनशिप पर को-स्टार उज्ज्वल शर्मा का बड़ा खुलासा, कहा- वह किसी और को डेट कर रही थी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola