संचिता उगले के रिलेशनशिप पर को-स्टार उज्ज्वल शर्मा का बड़ा खुलासा, कहा- वह किसी और को डेट कर रही थी
संचिता उगले और उज्ज्वल शर्मा, फोटो- इंस्टाग्राम
संचिता उगले के निधन के बाद उनके को-स्टार उज्ज्वल शर्मा ने रिलेशनशिप से जुड़ी अफवाहों को खारिज कर दिया है. उन्होंने साफ कहा कि दोनों के बीच कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं था.
टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले के निधन की खबर फैंस और उनके को-स्टार्स के लिए काफी चौंकाने वाला था. सिर्फ 22 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाली संचिता ने ‘साजन घर’, ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘दिलवाली दुल्हा ले जाएगी’ जैसे टीवी शोज में काम किया था. उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनकी निजी जिंदगी और को-स्टार उज्ज्वल शर्मा के साथ कथित रिश्ते को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई. अब इन अफवाहों पर खुद उज्ज्वल ने प्रतिक्रिया दी है.
रिलेशनशिप की खबरों को उज्ज्वल शर्मा ने बताया गलत
संचिता उगले के निधन के बाद ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह अपने ‘साजन घर’ के को-स्टार उज्ज्वल शर्मा के साथ रिश्ते में थी. हालांकि, उज्ज्वल ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. टेली टक्कर से बातचीत में उज्जवल ने कहा, “इन लिंक-अप की अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है. हम दोनों रिलेशनशिप में नहीं थे. बल्कि वह किसी और को डेट कर रही थी और कथित तौर पर उसी व्यक्ति के साथ रह रही थी. काफी लंबे समय से मेरी उनसे बात नहीं हुई थी, लगभग दो से ढाई महीने हो गए थे. मैं इस समय अपने होमटाउन में हूं और पिछले कुछ समय से उनके संपर्क में नहीं था.”
मुश्किल दौर से गुजर रही थी संचिता
उज्ज्वल शर्मा ने बातचीत के दौरान यह भी बताया, “वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड की वजह से एक मुश्किल दौर से गुजर रही थीं और मदद भी ले रही थी. प्रोडक्शन हाउस ने भी उनके इलाज और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी सहायता उपलब्ध कराने में मदद की थी. जो कुछ हुआ है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चौंकाने वाला है. मुझे भी इसके बारे में थोड़ी देर पहले ही पता चला.”
जांच जारी, कई सवालों के जवाब अभी बाकी
संचिता उगले के निधन के बाद कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं. मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जानकारी जुटा रहे हैं.
यह भी पढ़ें- कौन थीं संचिता उगले? ‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट हो रहा वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए