कौन थीं संचिता उगले? ‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट हो रहा वायरल

Updated:
विज्ञापन

संचिता उगले, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

‘कुमकुम भाग्य’ और ‘छावा’ में नजर आ चुकी एक्ट्रेस संचिता उगले ने आत्महत्या कर ली. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. आइए आपको बताते हैं उनके बारे में.

विज्ञापन

टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले के निधन की खबर सामने आ रही है. पुलिस ने सोमवार को बताया कि एक्ट्रेस संचिता ने अपने घर पर सुसाइड कर लिया. जांच अधिकारी ए.के. दांबरे ने मामले की जानकारी देते हुए कहा, “14 जून को संचिता मच्छिंद्र उगले नाम की 22 वर्षीय युवती ने अपने घर पर आत्महत्या कर ली. इस घटना की जानकारी पुलिस को उनके पिता ने दी थी.” पुलिस के मुताबिक एक्ट्रेस के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है. चलिए आपको एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

‘कुमकुम भाग्य’ से मिली बड़ी पहचान

संचिता उगले को सबसे ज्यादा पहचान ‘कुमकुम भाग्य’ में दिया टंडन के किरदार से मिली थी. इसके अलावा वह ‘वागले की दुनिया’ में रुचिता जेटली के किरदार में भी नजर आई थीं. बाद में उन्हें ‘दिलवाली दुल्हा ले जाएगी’ में मुख्य भूमिका निभाने का मौका मिला, जहां उनकी जोड़ी सोरभ बेदी के साथ दिखाई दी.

टीवी के साथ फिल्मों और ओटीटी में भी किया काम

सिर्फ टेलीविजन ही नहीं संचिता ने फिल्मों और ओटीटी प्रोजेक्ट्स में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी. वह विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ में तारा रानी के युवा किरदार में दिखाई दी थी. इसके अलावा उन्होंने मनोज बाजपेयी स्टारर ‘साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट’ में भी काम किया था.

आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट हो रहा वायरल

संचिता उगले सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय थी. इंस्टाग्राम पर उनके करीब 1.39 लाख फॉलोअर्स थे. निधन से पहले एक्ट्रेस ने एक वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो के वह हिंदी सॉन्ग पर लिप-सिंक करती दिखी थी. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, “मैं नाचूं तू नाचा…”

को-स्टार ने जताया दुख

‘दिलवाली दुल्हा ले जाएगी’ में संचिता के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस रिचा सोनी ने इस खबर पर दुख जताया. रिचा ने बताया कि उन्हें पहले इस खबर पर भरोसा नहीं हुआ था. उन्हें लगातार मैसेज मिल रहे थे और वह इसे अफवाह समझ रही थी. बाद में शो से जुड़ी एक वरिष्ठ कलाकार का फोन आने पर उन्हें यकीन हुआ कि खबर सही हो सकती है. रिचा ने कहा कि वह इस घटना से बेहद दुखी और सदमे में हैं.

यह भी पढ़ें- ‘गदर’ में सनी देओल के अपोजिट काम को लेकर अमीषा पटेल के मन में थे कई सवाल, फिर ऐसे मिला सकीना का रोल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola