Jharkhand: कुलीपाड़ा में विसर्जन जुलूस पर पथराव मामले में 39 लोग हिरासत में, साहिबगंज में हालात सामान्य

Sahibganj Violence|पुलिस ने बताया है कि वरीय पदाधिकारियों के आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि किन लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजना है और किन लोगों को छोड़ दिया जाना है. साहिबगंज शहर के पटेल चौक में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ व झड़प के बाद पुलिस की कार्रवाई से मंगलवार को स्थिति सामान्य रही.
Jharkhand News: साहिबगंज के कुलीपाड़ा में रामनवमी विसर्जन जुलूस के दौरान हुई पत्थरबाजी के मामले में दोनों पक्षों के 39 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. हिरासत में लिये गये लोगों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं. पुलिस के मुताबिक, कुल 39 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिसमें एक समुदाय के 11 लोग हैं, तो दूसरे समुदाय से 28 लोग. दोपहर बाद पुलिस के वरीय पदाधिकारी इस मामले में कार्रवाई पर अंतिम फैसला लेंगे.
स्थानीय थाना की पुलिस ने बताया है कि वरीय पदाधिकारियों के आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि किन लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजना है और किन लोगों को छोड़ दिया जाना है. उधर, साहिबगंज शहर में हुई हिंसा के बाद अब स्थिति सामान्य हो रही है. साहिबगंज शहर के पटेल चौक पर भी सोमवार को धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ व झड़प हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाया और मंगलवार को ही हालात को नियंत्रित कर लिया.
Also Read: झारखंड : हनुमानजी की मूर्ति खंडित किये जाने के बाद साहिबगंज में हिंसा, धार्मिक स्थल को जलाया, इंटरनेट सेवा ठप
सुबह एसडीपीओ प्रदीप उरांव के नेतृत्व में कई पुलिस पदाधिकारियों ने क्षेत्र का भ्रमण किया. लोगों को शांति-व्यवस्था बनाये रखने के साथ-साथ घरों में रहने की अपील की. सब्जी मंडी में दुकानें खुलीं, तो लोगों ने खरीदारी की. हालांकि कई दुकानें बंद रहीं. प्राइवेट स्कूल भी बंद रहे.
सुरक्षा के मद्देनजर नगर थाना व जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र में कई जगहों पर मंगलवार को विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए स्पेशल इंडियन रिजर्व बटालियन को शहर में चप्पे-चप्पे पर तैनात कर दिया गया था. इसमें मुख्य रूप से बादशाह चौक, एलसी रोड, चौक बाजार, ग्रीन होटल, पटेल चौक, कृष्णा नगर, कुलीपाड़ा, बरतल्ला, हबीबपुर, टमटम स्टैंड, चैती दुर्गा मंडप, मजहर टोला, स्टेडियम रोड व झरना कॉलोनी शामिल हैं. साथ ही सभी जगहों पर एसआई व एएसआई को भी तैनात किया गया था.
Also Read: Jharkhand Violence: झारखंड के साहिबगंज में भड़की हिंसा में एसडीपीओ समेत छह घायल, एसपी कर रहे कैंप
साहिबगंज जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए 36 घंटे तक इंटरनेट सेवा बंद रही. इसकी वजह से जिले में इंटरनेट से होने वाले सभी काम पूरी तरह बंद हो गये. पैसे का ऑनलाइन लेन-देन रुक गया. ऑनलाइन कार्य भी पूरी तरह से ठप रहा. टिकट बनाने के लिए लोगों को टिकट काउंटर पर आना पड़ा. इंटरनेट के बिना लैपटॉप, एंड्रायड मोबाइल, कंप्यूटर मानो डब्बा बन गया था. इंटरनेट रहने पर लोगों के हाथ से मोबाइल छूटता नहीं था.
होटल, रेस्टोरेंट, दुकानों में बिल देने के लिए कैश लाना पड़ा. फोन पे, गूगल पे, पेटीएम, भीम कोई भी ऑनलाइन साइट काम नहीं कर रहा था. वहीं, न्यूज एजेंसी के प्रतिनिधि न्यूज भी नहीं भेज सके. इंटरनेट बंद होने से जिंदगी की रफ्तार थम सी गयी. ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले छात्रों की पढ़ाई 36 घंटे तक नहीं हो पायी. इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. हालांकि, मंगलवार की रात को इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




