Vat Savitri Vrat 2025: पहली बार वट सावित्री व्रत कर रही हैं? आपकी हर शंका का जवाब यहां मिलेगा
Published by : Shaurya Punj Updated At : 25 Apr 2025 12:56 PM
Vat Savitri Vrat 2025
Vat Savitri Vrat 2025: वट सावित्री का व्रत करने से पति की आयु में वृद्धि होती है और व्रती महिलाओं को अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद प्राप्त होता है. यदि आप शादी के बाद पहली बार वट सावित्री का व्रत करने जा रही हैं, तो इन बातों का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है।
Vat Savitri Vrat 2025: अगर आप शादीशुदा हैं और पहली बार वट सावित्री व्रत रखने जा रही हैं, तो ये जानकारी आपके लिए बेहद काम की है. यह व्रत हिंदू धर्म में विवाहित महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं. इस व्रत की सबसे खास बात यह है कि इसे पूरी श्रद्धा, संयम और नियमों के साथ किया जाता है. वट सावित्री व्रत हर साल ज्येष्ठ महीने की अमावस्या को रखा जाता है. इस बार यह व्रत 26 मई 2025 (सोमवार) को मनाया जाएगा.
क्यों खास है वट सावित्री व्रत?
वट सावित्री व्रत की पौराणिक कहानी महाभारत से जुड़ी हुई है. इसमें बताया गया है कि सावित्री नाम की एक पत्नी ने यमराज से अपने पति सत्यवान का जीवन वापस पाया था, वो भी अपनी तपस्या और दृढ़ संकल्प के बल पर. इसीलिए इस दिन को पति-पत्नी के प्रेम, समर्पण और विश्वास का प्रतीक माना जाता है. इस दिन वट यानी बरगद के पेड़ की पूजा का विशेष महत्व होता है, क्योंकि माना जाता है कि भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों वटवृक्ष में वास करते हैं.
Numerology: मूलांक 4 के जातकों के लिए शुभ और अशुभ रत्नों की पहचान
पूजा सामग्री (Puja Samagri) क्या चाहिए?
अगर आप पहली बार यह व्रत रख रही हैं, तो पूजा के लिए ये चीजें जरूर रखें:
- मौली या कलावा
- कच्चा सूत (धागा)
- वटवृक्ष का फल
- बांस से बनी पंखी
- कुमकुम, सिंदूर, रोली, चंदन
- अक्षत (चावल)
- दीपक, अगरबत्ती, इत्र
- 1.25 मीटर लाल या पीली चुनरी
- बताशा, सुपारी, पान के पत्ते
- वट सावित्री व्रत कथा की किताब
- जल से भरा कलश, नारियल
- मिठाइयां, मखाना, भीगा चना, मूंगफली, पूरी और गुड़
व्रत के नियम (Rules You Should Follow)
- इस दिन निर्जल व्रत (बिना पानी पिए उपवास) किया जाता है, इसलिए अपनी सेहत का खास ध्यान रखें.
- लाल या पीले कपड़े पहनें और सोलह श्रृंगार करें.
- मन को शांत रखें और किसी से विवाद या बहस न करें.
- घर के बड़ों से आशीर्वाद ज़रूर लें.
- तामसिक भोजन (लहसुन, प्याज, मांस) से परहेज करें.
- बरगद के पेड़ की 7 बार परिक्रमा करें और कच्चा सूत लपेटें.
व्रत का समापन कैसे करें?
व्रत का समापन अगले दिन सुबह सूर्योदय के बाद होता है. इस समय पति को प्रणाम करें, उनका आशीर्वाद लें और उन्हें व्रत का प्रसाद दें. माना जाता है कि इससे वैवाहिक जीवन में प्रेम और सुख-शांति बनी रहती है. अगर यह आपका पहला व्रत है, तो खुद पर ज्यादा दबाव न डालें. जितना बन सके उतना करें, लेकिन श्रद्धा और भक्ति में कोई कमी न रखें. व्रत से जुड़ी कथा जरूर पढ़ें या सुनें और इस दिन को अपने लिए एक पवित्र अनुभव की तरह लें. वट सावित्री व्रत ना केवल एक धार्मिक परंपरा है, बल्कि यह एक ऐसा अवसर है जिसमें आप अपने रिश्ते में आस्था, विश्वास और प्रेम की नई ऊर्जा भर सकती हैं.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










