Vastu Tips: भूलकर भी न करें ये काम, घर पर न रखें ये सामान, वरना आ सकती है आर्थिक तंगी
Published by : Neha Kumari Updated At : 05 Dec 2025 1:39 PM
Vastu Tips for Money (AI Image)
Vastu Tips: यदि आप हर महीने पैसे बचाने की कोशिश करते हैं, लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी आपके घर में पैसे नहीं ठहरते, तो इसका एक कारण वास्तु संबंधी भी हो सकता है. इस आर्टिकल में रोज़मर्रा की उन गलतियों के बारे में बताया गया है, जो अनजाने में हो जाती हैं और धन के आगमन को प्रभावित कर सकती हैं. आइए जानते हैं वे कौन-सी गलतियां हैं, जिनसे आपको सावधान रहना चाहिए.
Vastu Tips: धन के बारे में एक बात आप अक्सर लोगों को कहते हुए सुनते होंगे कि धन कभी ठहरता नहीं है. जितनी मुश्किल से धन आता है, उससे कहीं ज्यादा जल्दी चला भी जाता है. धन के इस चंचल स्वभाव को जो चीज और प्रभावित करती है, वह है वास्तु. वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि घर का माहौल, वातावरण, दिशा और ऊर्जा भी धन को प्रभावित करते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं वे कौन-सी बातें हैं जिनसे धन के आगमन पर बुरा असर पड़ता है.
घर में गंदगी न रखें
वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस घर में गंदगी होती है, वहां धन नहीं ठहरता. इसलिए जरूरी है कि आप घर हमेशा साफ रखें.
पैसों को शौचालय की दीवार के पास न रखें
कभी भी पैसों को उस स्थान या दिशा में न रखें जहां शौचालय हो. इससे नकारात्मक ऊर्जा फैलती है.
घर में न रखें बिखंडित मूर्तियां
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कभी भी टूटी या बिखंडित मूर्तियाँ नहीं रखनी चाहिए. ऐसा करना अशुभ माना जाता है. इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है.
झाड़ू पर न रखें पैर
ध्यान रखें, आप कभी भी झाड़ू पर पैर न रखें. झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. माना जाता है कि ऐसा करने से लक्ष्मी नाराज होती हैं और घर में आर्थिक तंगी आती है.
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: आपकी ये 7 छोटी-छोटी आदतें घर का छीन लेगी सुख-चैन, आज ही बदलें वरना जिंदगी भर रोयेंगे
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: रसोई में रखें इन बातों का ध्यान, दूर होंगे दोष और बढ़ेगी सुख-समृद्धि
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










