क्या बिना व्रत गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करना सही है?

Updated at : 12 Mar 2026 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
Thursday Banana Tree Puja

गुरुवार को केला पेड़ के पूजा का नियम

Thursday Banana Tree Puja: गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए की जाती है. जानें क्या बिना व्रत भी यह पूजा की जा सकती है और इसका धार्मिक महत्व क्या है.

विज्ञापन

Thursday Banana Tree Puja: हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित माना जाता है. इस दिन कई लोग व्रत रखते हैं और पूजा-पाठ करते हैं. खासतौर पर गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करने की परंपरा बहुत प्रचलित है. माना जाता है कि इस दिन केले के पेड़ की पूजा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. लेकिन कई लोगों के मन में सवाल होता है कि क्या गुरुवार को बिना व्रत रखे भी केले के पेड़ की पूजा की जा सकती है?

बिना व्रत के भी कर सकते हैं पूजा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करने के लिए व्रत रखना अनिवार्य नहीं है. यदि कोई व्यक्ति किसी कारण से व्रत नहीं रख पाता है, तब भी वह श्रद्धा और भक्ति के साथ केले के पेड़ की पूजा कर सकता है.

भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए सबसे जरूरी चीज सच्ची श्रद्धा और सकारात्मक भावना होती है. इसलिए यदि आप केवल पूजा करना चाहते हैं और व्रत नहीं रख सकते, तब भी केले के पेड़ के पास दीपक जलाकर, जल अर्पित करके और भगवान विष्णु का स्मरण करके पूजा कर सकते हैं.

केले के पेड़ की पूजा का धार्मिक महत्व

हिंदू धर्म में केले के पेड़ को भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है. इसलिए गुरुवार के दिन इसकी पूजा करने का विशेष महत्व बताया गया है. मान्यता है कि केले के पेड़ की पूजा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है.

इसके साथ ही जिन लोगों के विवाह में बाधा आ रही होती है, उन्हें भी गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करने की सलाह दी जाती है. ऐसा करने से विवाह में आने वाली परेशानियां धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं.

ये भी पढ़ें: पापमोचिनी एकादशी पर बन रहा है शुभ योग

गुरुवार को कैसे करें केले के पेड़ की पूजा

  • गुरुवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद पीले वस्त्र पहनें. इसके बाद केले के पेड़ के पास जाकर उसे जल अर्पित करें और हल्दी, चने की दाल, पीले फूल तथा गुड़ अर्पित करें.
  • इसके बाद घी का दीपक जलाएं और भगवान विष्णु के मंत्रों का जप करें. अंत में केले के पेड़ की परिक्रमा करें और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करें.
  • धार्मिक मान्यता है कि यदि यह पूजा नियमित रूप से की जाए तो भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं.
विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola