यूपी में हाई अलर्ट, DGP कंट्रोल रूम से संभाल रहे मोर्चा, प्रदेश के सभी जिलों में सुरक्षा के सख्त निर्देश

Updated:
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय अलर्ट मोड में है.

कंट्रोल रूम से पूरे प्रदेश की मॉनिटरिंग

UP News: दिल्ली में चल रहे युवा प्रदर्शनों के बीच उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय हाई अलर्ट पर है. DGP राजीव कृष्ण स्वयं कंट्रोल रूम से प्रदेश की कानून-व्यवस्था की कमान संभाले हुए हैं. सभी जिलों को सुरक्षा के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं.

विज्ञापन

UP News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं के प्रदर्शन के बीच उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय अलर्ट मोड में है. पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश और आईजी लॉ एंड ऑर्डर एल.आर. कुमार पुलिस कंट्रोल रूम से पूरे प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी कर रहे हैं. सभी जिलों से फीडबैक लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं.

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय अलर्ट मोड में है.
उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय अलर्ट मोड में है.

कंट्रोल रूम से पूरे प्रदेश की मॉनिटरिंग

उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारी लगातार कंट्रोल रूम से कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं. डीजीपी राजीव कृष्ण के साथ एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश और आईजी लॉ एंड ऑर्डर एल.आर. कुमार भी मौजूद हैं. प्रदेश के सभी जिलों से लगातार स्थिति की जानकारी ली जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना पर तत्काल कार्रवाई की जा सके.

जिलों के अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश

पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को सतर्क और पूरी तरह मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं. संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाने और किसी भी स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है.

सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष फोकस

वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस बल को कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं. साथ ही, स्थानीय स्तर पर लगातार फीडबैक लेकर हालात की समीक्षा की जा रही है. पुलिस मुख्यालय का कहना है कि प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है.

Must Read- लखनऊ में BJP-कांग्रेस आमने-सामने, हजारों कार्यकर्ता हुए आक्रामक, महिलाएं भी लाठी-डंडे लेकर प्रदर्शन में उतरीं


विज्ञापन
Komal Agarwal

लेखक के बारे में

By Komal Agarwal

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola